Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
खेल-जगत

अंपायरिंग भी नहीं है आसान पिंक बॉल से,साइमन टॉफेल ने दी सलाह

यहां ईडन गार्डेंस पर भारत और बांग्लादेश के बीच गुलाबी गेंद से डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। इस ऐतिहासिक मुकाबले में प्रयोग होने वाली पिंक बॉल बल्लेबाज और गेंदबाज ही नहीं, बल्कि अंपायरों के लिए भी मुसीबत बनने वाली है। ऐसे में पूर्व महान अंपायर साइमन टॉफेल (Simon Taufel) ने उम्मीद जताई है कि फ्लड लाइट्स में पिंक बॉल के कलर को समझने और उसकी आदत डालने के लिए अंपायरों को अभ्यास सत्रों में भाग लेना होगा।

शाम के समय पिंक बॉल कम दिखाई पड़ती है। इसलिए अंपायरों को भी इस पर ध्यान देना है। सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने वाले अंपायर साइमन टॉफेल ने मंगलवार को कहा है कि अंपायर अच्छे व्यू के लिए आर्टिफिशियल लेंस इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के रिटायर्ड अंपायर और आइसीसी के मौजूदा अंपायर परफॉर्मेंस एंड ट्रेनिंग मैनेजर ने कहा है, “मैं नहीं जानता कि वे(अंपायर) कोई खास लेंस गेंद को देखने के लिए पहनेंगे। ये उन पर निर्भर करता है कि वे क्या चाहते हैं, लेकिन वे जहां तक संभव है नेट सेशन अटेंड करेंगे।”

अंपायरों को भी होगी पिंक बॉल से परेशानी

सर्वकालिक महान अंपायरों में गिने जाने वाले साइमन टॉफेल ने न्यूज एजेंसी से कहा, “वे नेट सेशन और इसी तरह की कुछ एक्टिविटीज में शामिल होने वाले हैं। अंपायरों को प्रैक्टिस सेशन देखने की जरूरत है, जिससे कि वे सही समय पर बहुत आत्मविश्वास के साथ फैसले ले सकें। जब मैच एकाएक सूरज की रोशनी से आर्टिफिशियल लाइट्स की रोशनी में शुरू होगा तो सभी को कठिनाई होगा। ये समय बल्लेबाजों के गेंद को देखने में काफी चुनौती पूर्ण होगा। ठीक ऐसा ही कठिन काम अंपायरों के साथ भी होना है, जैसा कि मुझे लग रहा है।”

ऑस्ट्रेलियाई अंपायर इस समय भारत में अपनी किताब “Finding The Gaps” का प्रमोशन कर रहे हैं। साइमन टॉफेल ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट का हिस्सा होने वाले हैं। इसी को लेकर टॉफेल ने कहा है कि कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने पिंक बॉल से एकाध मैच खेले हैं, लेकिन बांग्लादेश के खिलाड़ियों को गुलाबी गेंद से अंडर लाइट्स खेलने के अनुभव शायद ही होगा। पांच बार आइसीसी अंपायर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाले साइमन टॉफेल ने ये भी माना है कि दोनों टीम के खिलाड़ियों को परेशानी होने वाली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!