Breaking News :
>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन>>लंबित पेयजल योजनायें जल्दी पूरी हों, हर घर तक पहुँचे स्वच्छ जल : सीडीओ>>विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मंत्री खजानदास>>वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन>>बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का दमदार टीजर रिलीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ऊर्जा विभाग द्वारा भवाली में आयोजित किया गया ‘उज्जवल भारत उज्ज्वल भविष्य'(बिलजी महोत्सव)

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जुलाई 2022, मंगलवार, नैनीताल /भवाली। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार अमृत महोत्सव मना रही है। जिसके तहत ऊर्जा विभाग द्वारा उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य (बिजली महोत्सव) कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य रही। वही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा अध्यक्षता की गई। सर्वप्रथम विधायक नैनीताल आर्य, विधायक प्रतिनिधि भीमताल कमलेश कैड़ा व डीएम धीराज सिंह गर्बियाल ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। और जीजीआईसी भवाली की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियो ने सर्वप्रथम सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। नैनीताल से आई टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो में विद्युतीकरण से पहले व विद्युतीकरण के बाद आए बदलाव को दर्शाया। साथ ही उपभोक्ताओं के अधिकार भी बताए। इसी बीच विधायक नैनीताल सरिता आर्य व डीएम नैनीताल धीराज सिंह गर्बियाल व विधायक प्रतिनिधि भीमताल ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा व विभागीय अधिकारियों द्वारा सौभाग्य योजना के 15 लाभार्थियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। दर्शकों को 3 लघु फिल्मों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित सौभाग्य योजना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, एकीकृत ऊर्जा विकास योजना की उपब्धियों को बताया गया। वही अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत अबतक नैनीताल जिले में कुल 22829 परिवार लाभावन्तित हुए है। जिसमे 17.64 करोड़ व्यय हुए है।

दीन दयाल उपध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत जिले में 118 तोकों को विद्युतीकृत, 2 नलकूप पोषक निर्मित किए है। एकीकृत ऊर्जा विकास विकास योजना में जिले के भवाली, भीमताल, लालकुआँ, कालाढूंगी चयनित थे। जिसके तहत विद्युत प्रणाली में सुधार के लिए यहाँ नवीन 33/11 केवी के उपकेन्दों का निर्माण, वितरक परिवर्तकों की स्थापना व वितरक परिवर्तकों की क्षमता में वृद्धि की गईं। उन्होंने कहा जिले का कोई भी कोई भी परिवार बिजली से वंचित नहीं है।

विधायक सरिता आर्य ने विभाग के कार्यो की सराहना की। और ग्रामीण क्षेत्रो में विद्युतीकरण में सुधार करने के लिए अधिक प्रयास करने को कहा। वही ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ व भीमताल में विद्युतीकरण के कार्यो में पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है। लेकिन इन ब्लॉकों के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में अभी भी विद्युतीकरण के विकास की जरूरत है। विभाग इसी तरह कार्य करें तो जल्द उन क्षेत्रों में भी विद्युतीकरण हो जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से उन क्षेत्रों को चिन्हित कर वहाँ विद्युतीकरण को बढ़ावा देने व मीटर रीडिंग के लिए समय पर कर्मचारियों को भेजने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक नैनीताल सरिता आर्य, डीएम नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल, ब्लॉक प्रमुख ओखलकांडा कमलेश कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख भीमताल, हरीश बिष्ट, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, ईओ संजय कुमार, नितिन गरखाल, एसडीओ मनोज तिवारी, जेई नवीन चन्द्र, देवेंद्र ढैला, वीना आर्य, मोहन बिष्ट, भावना मेहरा, मीना बिष्ट, शिवांशु जोशी, प्रगति जैन, प्रकाश आर्य, सुनील कुमार, नन्द किशोर पांडे, कुंदन चिलवाल, कमलेश बिष्ट, आशा गौड़, उमा पढालनी, पवन भाकुनी, त्रिवेंद्र साह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!