Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को यूजेवीएन द्वारा सर्वोच्च लाभांश रू० 40.01 करोड़ का चेक भेंट किया गया

  • यूजेवीएन द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 में रू० 123.01 करोड़ का किया गया लाभ अर्जित।
  • निगम द्वारा 5088.88 मिलियन यूनिट का उच्चतम विद्युत उत्पादन जो ई-फ्लो समाहित करते हुये सर्वोच्च उत्पादन है। अभी तक की रू० 923.43 करोड़ की की गई सर्वोच्च ऊर्जा बिक्री।

आकाश ज्ञान वाटिका, २ फरवरी २०२१, मंगलवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। आज, मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सचिवालय में सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड श्रीमती राधिका झा एवं प्रबन्ध निदेशक संदीप सिंघल द्वारा राज्य सरकार की अंश पूंजी पर लाभांश के रूप में रूप में रु० 40.01 (चालीस करोड एक लाख रूपए) का चेक भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री ने यूजेवीएनएल द्वारा प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूर्ण करने के लिये किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यूजेवीएनएल भविष्य में भी अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करने हेतु प्रयत्नशील रहेगा। मुख्यमंत्री ने निगम के कार्मिकों की मेहनत, लगन एवं बेहतर कार्य संस्कृति की भी सराहना की।

इस अवसर पर सचिव ऊर्जा श्रीमती राधिका झा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 में रु 123.01 करोड रुपए का लाभ अर्जित किया गया तथा उसी के अनुरुप राज्य सरकार को निगम की ओर से रु० 40.01 करोड़ लाभांश के रुप में दिया गया है। निगम द्वारा विगत कुछ वर्षों से सरकार को निरंतर लाभांश दिया जा रहा है तथा इस वर्ष का रु० 40.01 करोड़ का यह अभी तक का सर्वाधिक लाभांश है।

सचिव ऊर्जा, श्रीमती राधिका झा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा निर्धारित लक्ष्य 4822 मिलियन यूनिट के सापेक्ष 5088.88 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया जो कि पर्यावरणीय प्रवाह ( ई-फ्लो ) को समाहित करते हुए अभी तक का निगम का उच्चतम विद्युत उत्पादन है। इसी क्रम में निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल रू० 923.43 करोड़ की ऊर्जा विक्रय की गई जो कि निगम की स्थापना के बाद से अभी तक की अधिकतम ऊर्जा विक्रय है।

इस अवसर पर यूजेवीएनअल निदेशक पुरूषोत्तम सिंह, सुधाकर बड़ोनी एवं एस.सी. बलूनी आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!