Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उधम सिंह नगर में AIIMS ऋषिकेश के सुपर स्पेशलिटी सेटेलाइट केंद्र बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने पीएम मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार प्रकट किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अक्टूबर 2021, शनिवार, हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कुमाऊँ क्षेत्र लंबे समय से बहुप्रतीक्षित एम्स बनाए जाने की मांग को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकार कर कुमाऊँ मंडल के उधम सिंह नगर में AIIMS ऋषिकेश के सुपर स्पेशलिटी सेटेलाइट केंद्र बनाए जाने के बड़े फैसले का स्वागत किया है। साथ ही केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का आभार जताया है।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि केंद्र सरकार उत्तराखंड की पग पग पर चिंता करता है इस सेटेलाइट केंद्र की स्थापना के बाद पूरे कुमाऊं क्षेत्र को बेहतर चिकित्सा स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा।

शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा कुमाऊं के उधम सिंह नगर में एम्स ऋषिकेश के सेटेलाइट केंद्र स्थापित करने की सहमति के बाद नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद व केंद्र में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री वह राज्य सरकार को बधाई दी है। अजय भट्ट ने बताया कि 100 एकड़ जमीन पर 300 बेड का यह सुपर स्पेशलिटी सेटेलाइट केंद्र स्थापित होगा। जिसके लिए पूर्व में कई बार श्री भट्ट द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर आग्रह किया गया था। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि एम्स के सेटेलाइट केंद्र के कुमाऊं क्षेत्र में खुलने से दूरस्थ पहाड़ से लेकर मैदान के गरीब व आमजन को सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों से चिकित्सा स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में AIIMS ऋषिकेश में आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से कुमाऊँ में AIIMS खोलने को लेकर विस्तार से बात हुई थी और आज यह सरकार ने ऐतिहासिक सौगात दी है।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मासिटीकल एजुकेशन रिसर्च इंस्टिट्यूट (नाइपर) भी विचाराधीन है जो कि मिनिस्ट्री ऑफ केमिकल एंड फर्टिलाइजर के अंतर्गत आता है जिसकी प्रक्रिया भी केंद्र सरकार में गतिमान है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि कुमाऊँ क्षेत्र में AIIMS के सेटेलाइट केंद्र खोलना एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने उनके संसदीय क्षेत्र में इस सैटेलाइट केंद्र के प्रस्तावित होने का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार का स्वागत किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!