Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
राजनैतिक-गतिविधियाँ

उद्धव ठाकरे बड़ा ऐलान, राम मंदिर के लिए देंगे एक करोड़ रुपये

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी सरकार के सौ दिन का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को रामनगरी अयोध्‍या पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने मीडिया से बातचीत कर कहा कि महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के लिए भी अयोध्या में महाराष्ट्र सरकार भवन बनवाएगी। इसके लिए उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। साथ ही उन्‍होंने राम मंदिर के लिए अपनी ओर से एक करोड़ रुपये देने का एलान भी किया।

पत्‍नी और बेटे के साथ करेंगे रामलला के दर्शन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी तथा सामना की संपादक रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। वह लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरने के बाद करीब 1:15 बजे सड़क मार्ग से रामनगरी अयोध्या पहुंचे। वह बाईपास स्थित पंचशील होटल में रुके। दो घंटा आराम करने के बाद रामलला का दर्शन करेंगे। उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्री व 40 विधायक, 20 सांसद भी रामलला का दर्शन करेंगे। उनका दर्शन का समय सायं 4:30 बजे प्रस्तावित है। उद्धव ठाकरे के शनिवार को आगमन से उनका और उनकी पार्टी का रामनगरी से सरोकार परिभाषित होगा। रामनगरी से शिवसेना का रिश्ता 1992 से ढांचा ध्वंस के साथ सुर्खियों में था।

इस दौरान उनके साथ पार्टी के करीब 20 सांसद, महाराष्ट्र में शिवसेना कोटे के मंत्री एवं विधायक तथा बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक भी रामलला का दर्शन करेंगे। शिवसैनिकों को लेकर विशेष ट्रेन भी शुक्रवार को देर शाम फैजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। सीएम उद्धव ठाकरे अयोध्या दौरे में सरयू आरती नहीं करेंगे। उद्धव ठाकरे के अयोध्या पहुंचने से पहले शिवसेना की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार एवं बीते 15 महीने में तीसरी बार अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पहली बार 24 नवंबर 2018 को तथा दूसरी बार 16 जून 2019 को रामनगरी आए थे।

हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष समेत कई नजरबंद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का विरोध करने वाले संत महंत व हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश धर मिश्रा को उनके आवास पर ही नजरबंद किया गया है। आवास के बाहर पुलिस तैनात है। वहीं, हिंदू महासभा के ही महंत परशुराम दास भी नजरबंद किए गए हैं। उधर, तपस्वी छावनी के संत परमहंस को उनके आश्रम में नजरबंद किया गया है। इसके साथ ही हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास को भी नजरबंद किया गया है। यह सभी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे के दौरान विरोध कर रहे थे। इन्‍होंने काला झंडा दिखाने का ऐलान भी किया था।

हिंदू महासभा करेगी विरोध

हिंदू महासभा ने कार्यकर्ताओं और अन्य हिंदू संगठनों के साथ स्थानीय धर्माचार्यों और साधु संतों को 7 मार्च को दोपहर एक बजे ही होटल पंचशील पहुंचने का निर्देश जारी किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा विरोध में उतर आई है। उद्धव ठाकरे जिस पंचशील होटल में ठहरेगे उसी में बंधक बनाने का कार्यक्रम हिंदू महासभा ने बनाया है।हिंदू महासभा ने ठान लिया है कि उद्धव ठाकरे होटल से बाहर निकले तो उनको काला झंडा दिखाया जाएगा। राकेश दत्त मिश्र ने बताया कि हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में काला झंडा दिखा कर ‘उद्धव ठाकरे वापस जाओ’ का नारा लगा कर विरोध करेंगे।

विरोध का ऐलान करने वाले संत व हिंदूवादी नेता नजरबंद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आगमन का विरोध करने की भी यहां तैयारी है। विरोध में लगे हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेशधर मिश्र को ककरही बाजार स्थित उनके आवास में नजरबंद किया गया है, जबकि तपस्वी जी की छावनी के महंत परमहंसदास भी नजरबंद किए गए हैं। उनके आश्रम पर फोर्स बढ़ाई गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!