Breaking News :
>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को दिये पाठ्यक्रम का चयन कर संबद्धता लेने के निर्देश

  • राज्य के 44 महाविद्यालयों में संचालित होंगे स्वरोजगार पाठ्यक्रम : डॉ० धनसिंह रावत
  • इसी सत्र से शुरू होगा व्यवसायिक कॉलेज पैठाणी तथा मॉडल कॉलेज मीठीबेरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2021, गुरुवार, देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य के 44 राजकीय महाविद्यालयों में स्वारोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अधिकारियों को संबंधित पाठ्यक्रमों का चयन करने एवं श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबंद्धता की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा इसी सत्र से सुबे में व्यवसायिक कॉलेज पैठाणी तथा मॉडल कॉलेज मीठीबेरी हरिद्वार भी शुरू कर दिया जायेगा।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने आज उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को राज्य के 44 महाविद्यालयों में स्वरोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उच्च शिक्षा के साथ ही युवाओं को स्वरोजगारपरक शिक्षा दिया जाना आवश्यक है। इसी क्रम में सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में साधन संपन्न 44 राजकीय महाविद्यालयों को चिन्हित कर रोजगारपरक पाठ्यक्रम चलाने के निर्णय लिया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र स्वरोजगार पाठ्यक्रम का चयन कर सिलेबस तैयार करने के साथ ही श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से सम्द्धता लेने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये।

समीक्षा बैठक में विकास खण्ड स्तर पर प्रस्तावित एक दर्जन नए महाविद्यालयों का प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश निदेशालय के अधिकारियों को दिये। रूसा के अंतर्गत विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निर्माण की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को लेट लतीफी वाले संस्थानों को भविष्य में धनराशि आंवटिन न करने के निर्देश दिये। बैठक में विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लम्बे समय से रिक्त चल रहे शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों को न भरे जाने की स्थिति में संबंधित संस्थानों के विरूद्ध शासन को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

बैठक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा आनंद बर्द्धन, प्रभारी सचिव दीपेन्द्र चौधरी, कुलपति श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय डॉ० पी.पी. ध्यानी, कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय प्रो. एन. एस. भंडारी, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो० सुरेखा डंगवाल, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ० कुमकुम रौतेला, अपर सचिव एम. एम. सेमवाल, सलाहकार रूसा प्रो० एम.एस.एम. रावत, प्रो० के.डी. पुरोहित, संयुक्त निदेशक डॉ० पी.के. पाठक, नोडल रूसा डॉ० ए.एस. उनियाल, कुलसचिव दून विश्वविद्यालय एम.एस. मद्रवाल, अनु सचिव ब्योमकेश दुबे, अनुभाग अधिकारी पुष्कर सिंह नेगी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!