Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद>>आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल>>देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति>>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
मनोरंजन

Box office पर Blockbuster हुई उरी, बाहुबली ने भी घुटने टेके

मुंबई। विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने रिकॉर्ड्स की झड़ी तो पहले ही लगा दी थी और अब भी ऐसे ऐसे कारनामे कर रही है कि सब हैरान हैं। फिल्म ने 24 दिन में 189 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म उरी सर्जिकल स्ट्राइक ने 23वें और 24वें दिन बॉक्स ऑफ़िस पर बाहुबली 2 के इसी दिन के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया हैl बाहुबली ने अपनी रिलीज़ के 23वें दिन 6 करोड़ 35 लाख रूपये कमाये थे और उरी सर्जिकल स्ट्राइक 6 करोड़ 53 लाख रूपये। उसी तरह बाहुबली 2 ने 24वें दिन 7 करोड़ 80 करोड़ रूपये जोड़े थे और उरी ने 8 करोड़ 71 लाख रूपये बनाये हैं।

एक मीडियम बजट की फिल्म का चौथे हफ्ते में भी इतनी बेहतरीन कमाई करना अपने आप ये सुनिश्चित करता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक इतिहास रचने जा रही है। फिल्म ने अब तक 189 करोड़ 76 लाख रूपये कमा चुकी ये फिल्म इस हफ्ते 200 करोड़ रूपये तक पहुँच जायेगी। उरी ने 8 करोड़ 20 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी। फिल्म ने पहले हफ़्ते ने 71 करोड़ 26 लाख रूपये, दूसरे हफ़्ते में 62 करोड़ 77 लाख रूपये, तीसरे हफ़्ते में 37 करोड़ 6 लाख रूपये और चौथे वीकेंड में 18 करोड़ 67 लाख रूपये की कमाई की है ।

फिल्म उरी में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में हैं। साथ ही परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी और मोहित रैना का भी अहम् रोल हैl उरी -सर्जिकल स्ट्राइक, कहानी है तब की जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए।ग्यारह दिनों के भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कैसे आतंकियों के बेस को तबाह किया था, उरी में यही दिखाया गया l फिल्म करीब 40 करोड़ के बजट में बनी है ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!