Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डस्वास्थ

आई फ्लू के साथ बढ़ने लगे टाइफाइड और डेंगू के मरीज, इस अस्पताल में मरीजों की भीड़ के आगे ध्वस्त हुए सारे इंतजाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अगस्त 2023, शुक्रवार, रुड़की। सिविल अस्पताल में गुरुवार को मरीजों की भीड़ के आगे सारे इंतजाम कम पड़ गए। दो चिकित्सक सरकारी काम से कोर्ट गए हुए थे, जबकि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार आई फ्लू से पीड़ित हैं। ओपीडी में वायरल, टाइफाइड, मलेरिया और आई फ्लू के तीन सौ से अधिक मरीज पहुंचने से शेष चिकित्सकों पर मरीजों का दबाव काफी बढ़ गया। लोगों को पंजीकरण काउंटर से लेकर ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने और पैथोलॉजी लैब में जांच कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। ऐसे में कई मरीजों को बिना उपचार परामर्श के ही अस्पताल से जाना पड़ा।

बारिश के मौसम में आई फ्लू के बाद अब वायरल फीवर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। वहीं, शहर में डेंगू एवं टाइफाइड के मामले भी सामने आ रहे हैं, जिससे सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गुरुवार को अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन व नेत्र रोग चिकित्सकों के कक्ष के आगे मरीजों की लाइन लगी रही। फिजिशियन नीतीश कुमार की ओपीडी में खांसी, जुकाम व वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। उनके कक्ष से लेकर दरवाजे तक पचास से अधिक मरीज मौजूद थे, जबकि कक्ष के गेट के बाहर ही करीब 50 से अधिक मरीज नीचे ही बैठ गए।

वहीं, अस्पताल की पैथोलॉजी लैब पर भी जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि इस बार वायरल के साथ आई फ्लू के मरीजों की संख्या काफी अधिक है। इसके अलावा मलेरिया, डेंगू का प्रकोप भी है, जिसकी वजह से अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। कहा कि इन दिनों लोग खानपान का विशेष ध्यान रखें। दूषित भोजन और पानी के सेवन से बचे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कुछ और चिकित्सकों की तैनाती के लिए स्वास्थ्य महानिदेशाल को पत्र लिखा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!