Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बुधवार देर रात बाइक डिवाइडर से टकराने से बिहार के 2 युवकों की मौत; 1 घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मार्च 2021, गुरुवार, देहरादून। बुधवार देर रात बाइक डिवाइडर से टकराने से बिहार के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि सूचना मिली थी कि तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर देहरादून से हर्रावाला की ओर जा रहे थे, जो कि मोहकमपुर में हनुमान मंदिर के पास सड़क पर लगे डिवाइडर से टकरा कर घायल अवस्था में पड़े हैं।

सूचना प्राप्त मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। यहां मौके पर तीन व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े हुए थे, जिन्हें पुलिस तत्काल 108 सेवा के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान दून अस्पताल में भर्ती घायलों में दो युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य घायल का उपचार चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक युवक मजदूरी का कार्य करते थे।

मृतकों में नीतीश (20 वर्ष) पुत्र भुवनेश्वर कुमार और प्रदीप (20 वर्ष) पुत्र सिकंदर दोनों निवासी ग्राम कुटी करिया पोआ- केसरा जिला अररिया, बिहार और देव कुमार (22 वर्ष) पुत्र अबूलाल निवासी बिहार निवासी ग्राम कुटी करिया पो- केसरा, जिला अररिया, बिहार घायल हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!