Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डबागेश्वर

बागेश्वर में बादल फटने से दो महिलाओं की मौत, तीन लोग लापता

पौसारी गाँव में भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 29 अगस्त 2025, बागेश्वर। बागेश्वर जिले के पौंसारी गांव में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। भूस्खलन के कारण एक घर में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं। मृतक महिलाएँ बसंती देवी और बछुली देवी हैं। लापता व्यक्तियों में रमेश चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र और पूरन चंद्र शामिल हैं।

डीएम आशीष भटगाईं और विधायक सुरेश गढ़िया ने राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में संचार सुविधाओं की कमी से समन्वय बनाने में कठिनाई हो रही है।

क्षेत्रीय नुकसान:

बृहस्पतिवार की रात कपकोट क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण जगथाना मार्ग और बैसानी से आगे सड़क पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गई है।

मालूखेत मैदान के पास सड़क का 20 मीटर से अधिक हिस्सा ध्वस्त हो गया।

चचई की पम्पिंग योजना बह गई।

ग्राम सुमटी में किसानों की जमीन धस गई और ग्राम बैसानी में प्रेम सिंह के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

कई खेत और मकान मलबे में दब गए हैं।

पिथौरागढ़ में मूसलाधार बारिश:
पिथौरागढ़ जिले में लगातार बारिश और मलबा आने के कारण 25 से अधिक सड़कें बंद हैं। जिलाधिकारी ने सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालयों में अवकाश घोषित किया। धारचूला में काली नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है, प्रशासन ने लोगों से नदी नालों के किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

चंपावत में बारिश का कहर:
चंपावत जिले में 12 घंटे से हो रही भारी बारिश के कारण कई सड़कें बंद हैं। ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश का आदेश दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!