Breaking News :
>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उत्तराखण्ड

विकासनगर में दो चोरो का पर्दाफाश

विकासनगर में दो चोरियों का पर्दाफाश, सामान के साथ दो शातिर गिरफ्तार Dehradun News

विकासनगर में पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो शातिर को गिरफ्तार कर दो चोरियों का खुलासा किया। साथ ही पकड़े गए शातिरों से चोरी का सामान भी बरामद किया गया।

देहरादून, विकासनगर में अजीतनगर के पास कैनाल रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो शातिर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से बाबूगढ़ में 26 जून और नौ जुलाई को डाक्टरगंज में हुई चोरियों के सामान समेत एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपित बाजार पुलिस चौकी के पीछे मुस्लिम बस्ती के रहने वाले हैं।

29 जून को बीना अरोड़ा पत्नी स्वर्गीय प्रदीप निवासी बाबूगढ़ ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 26 जून की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर से नकदी चोरी की है। वहीं 12 जुलाई को मुसाफिर पुत्र गुलजार निवासी पुल नंबर एक डाक्टरगंज ने थाना विकासनगर नें तहरीर दी कि दिनांक 9/10 जुलाई की रात में अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर नगदी व कुछ अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं।

पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की। गत रात बाजार चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी अपनी टीम के साथ आरोपितों को अजीतनगर के पास कैनाल रोड से पकड़ा। आरोपितों ने अपने नाम इदरीश उर्फ लाखा पुत्र यूनुस व फिरोज पुत्र आकिल निवासी मुस्लिम बस्ती विकासनगर बताई।

आरोपितों से चोरी का सामान, नकदी, आलनकब, पेचकस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपित इदरीश के पास से 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए। पुलिस ने कोतवाली में आरोपित इदरीश के विरुद्ध आ‌र्म्स एक्ट का मुकदमा अलग से दर्ज किया।

कोतवाल महेश जोशी के अनुसार आरोपितों के पास से 9750 रुपये नकद, एक घड़ी सोनाटा बरामद की गयी है। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि नशे के आदी होने की वजह से मेहनत मजदूरी से नशे का खर्चा नहीं चल पाता है, इसलिए दिन में बंद घरों की रेकी कर रात को चोरी कर लेते हैं। आरोपितों के खिलाफ चोरी आदि के तीन मुकदमें पहले से दर्ज हैं। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!