Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तराखण्ड

स्कूटी के खाई में गिरने से दो छात्रों की हुई मौत

देहरादून। कालसी ब्लॉक के राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत मलेथा दातनू बडनू मोटर मार्ग पर स्कूटी के खाई में गिरने पर दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। तहसील प्रशासन की टीम के समय पर न पहुंचने के कारण मलेथा व बड़नू के ग्रामीणों ने खुद की रेस्क्यू चलाकर दोनों छात्रों के शव खाई से बाहर निकाले।

बताया जा रहा है कि दोनों छात्र माघ मरोज पर्व मनाने के लिए मलेथा में रिश्तेदारी में आए हुए थे। मृतकों के परिजन मौके पर ही पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं।

गडैता निवासी विक्रम (16) पुत्र खीमा व जयदीप (14) पुत्र दींगा दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों पिछले कुछ दिन से मलेथा में रिश्तेदारी में माघ मरोज पर्व मनाने जा रखे थे।

सोमवार की सुबह दोनों स्कूटी से घर के लिए निकले। जैसे ही स्कूटी मलेथा दातनू बडनू मोटर मार्ग पर गांव से बाहर निकली, तीखे मोड़ पर स्कूटी अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना पर भारी संख्या में मलेथा व बडनू के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तहसील प्रशासन को हादसे की सूचना दी। तहसील प्रशासन की टीम समय पर नहीं पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने रेस्क्यू चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला। दो छात्रों की मौत से गडैता में शोक की लहर है। एसडीएम के निर्देश के बाद भी राजस्व उपनिरीक्षक करीब एक घंटा देर से पहुंचे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!