Breaking News :
>>उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण>>देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत>>बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाना है? रोजाना खाएं ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स>>तांबा-एल्युमीनियम की कीमतों में आई उछाल, घरेलू उपकरणों और EV की कीमतें बढ़ने के आसार>>महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश>>पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग>>चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू>>2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद>>मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित>>तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट>>कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान>>झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान>>एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये>>रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा>>वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व>>मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
उत्तराखण्ड

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, मौत

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशहालपुर के पास बेकाबू ट्रक ने ओवरटेक करते वक्त सामने से आ रहे बाइक सवार दो लोगों का रौंद डाला। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल दूसरे व्यक्ति ने सहसपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने ट्रक को सीज कर आरोपित चालक को गिरफ्तार कर दिया है।

जानकारी के अनुसार,  सहसपुर निवासी 51 वर्षीय जयवीर और 25 वर्षीय अनीश दोनों लोग बाइक से हरबर्टपुर की तरह जा रहे थे। इस दौरान देहरादून-हरबर्टपुर हाईवे पर खुशहालपुर के पास हरबर्टपुर से सहसपुर की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को ओवरटेक करते वक्त रौंद डाला। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जयवीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में गंभीर घायल अनीश ने सहसपुर अस्पताल में दम तोड़ा। सूचना पर थाना सहसपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।

थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि लोगों से पूछताछ करने पर पता चला खुशहालपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने किसी गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक को सीज कर दिया है। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने कहा कि हादसे में दोनों मृतकों की शिनाख्त ठीक से नहीं होने के कारण उनकी सही पहचान का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!