Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
ताज़ा खबरेंदेश

तमिलनाडु में दर्दनाक करंट हादसा, तंजावुर में 11 लोगों की जान गई

करंट हादसे के शिकार लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 27 अप्रैल, 2022, तंजावुर। तमिलनाडु विधानसभा में तंजावुर करंट हादसे के शिकार लोगों के लिए बुधवार को दो मिनट का मौन रखा गया। तंजावुर में करंट लगने के कारण हुए हादसे में 11 लोगों की जान चली गई और कई घायल हैं। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा, ‘मैं तंजावुर जाऊंगा ओर वहां पीड़ितों के परिवार से मुलाकात करूंगा।’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने अपने सहयोगी मंत्री एनबिल महेश पोयामोझी से घटनास्थल पर पहुंच राहत कार्यों का जायजा लेने को कहा है। हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों की सहायता के लिए 5 लाख रुपये देने का भी निर्देश दिया है।’ तमिलनाडु के तंजावुर स्थित अप्पर स्वामी मंदिर में निकाली जा रही रथ यात्रा के दौरान आज यह हादसा हुआ है।

मामले में FIR दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। तिरुची रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ने कहा, ‘कुल 11 लोग हादसे में मारे गए हैं। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बाकियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 15 लोग जख्मी हैं और उन्हें इलाज के लिए तंजावुर मेडिकल कालेज ले जाया गया है। मामले में FIR दर्ज हो गई है और जांच भी शुरू है।’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाई वोल्टेज पावर लाइन के संपर्क में रथ के आने से यह घटना घटी और आग लग गई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तमिलनाडु हादसे पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘तंजावुर हादसे से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मेरी सहानुभूति है।’ प्रधानमंत्री ने पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक के परिवार के लिए दो-दो लाख रुपये घायलों के लिए 50,000 रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। इस क्रम में राष्ट्रपति कोविंद ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ‘तंजावुर में रथ यात्रा के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। पीड़ितों के लिए मेरी गहरी संवेदना है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!