Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्ड

दून में बिजली कटौती से दो लाख लोग परेशान, पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित

देहरादून: दून के करीब दो लाख लोगों को दूसरे दिन भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। शहर के 50 से अधिक इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक बिजली की आंख-मिचौनी चलती रही। तीन-तीन सब स्टेशन से बिजली की शेयरिंग के बावजूद आपूर्ति सुचारू नहीं की जा सकी। पावर कट के चलते दो दर्जन से अधिक इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।

11 जुलाई को बिंदाल नदी पर खड़ा 80 मेगावाट लोड का ग्रिड का टावर गिर गया था। पावर ट्रांसमिशन ऑफ उत्तराखंड लि. (पिटकुल) ने शनिवार से इसे खड़ा करने का काम शुरू किया था। यह कार्य रविवार को पूरा हो पाया और इसके लिए पिटकुल ने बिंदाल सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक का शटडाउन लिया था।

इस सब स्टेशन के अंतर्गत 11 केवी के 11 फीडर आते हैं और सभी में पावर कट की समस्या खड़ी हो गई। 11 फीडर से जुड़ी करीब दो लाख की आबादी को पूरे दिन बिजली किल्लत न झेलनी पड़े, इसके लिए ऊर्जा निगम ने 132 केवी माजरा, 220 केवी झाझरा व 132 केवी के पुरकुल सब स्टेशन से बिजली की शेयरिंग की थी।

हालांकि, प्रभावित क्षेत्र 50 से अधिक होने के चलते दिनभर दो से चार घंटे तक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ गया। लगातार दो दिन बिजली कटौती होने से जल संस्थान पेयजल की आपूर्ति नहीं कर पाया। इसलिए कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति भी बाधित रही।

खासकर उत्तर क्षेत्र में यह समस्या अधिक रही, जबकि दक्षिण क्षेत्र में कुछ इलाकों में एक समय पानी दिया गया। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता (नगरीय) शैलेंद्र सिंह का कहना है कि पिटकुल ने टावर खड़ा कर दिया है और अब बिजली की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू हो गई है।

इन फीडर से जुड़े इलाकों में गुल रही बिजली 

दिलाराम, अमेठी, बारीघाट, हाथीबड़कला, दून विहार, मैक्स, मसूरी, राजपुर रोड, चिड़िया मंडी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री, एमडीडीए।

यहां प्रभावित रही पेयजल आपूर्ति 

खुड़बुड़ा, डोभालवाला, महिला आइटीआइ क्षेत्र, तहसील क्षेत्र, गांधी रोड, बदरीनाथ कॉलोनी, विजय कॉलोनी, अंसारी मार्ग, चुक्खूवाला, झंडा मोहल्ला, कांवली आदि।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!