Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
ताज़ा खबरेंदेश

रायगढ़ में इमारत ढहने से हुए हादसे दो की मौत, 18 अभी भी फंसे

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2020, मंगलवार। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के काजलपुरा इलाके में सोमवार शाम एक इमारत ढहने की घटना के बाद पर खोज और बचाव अभियान जारी है। रायगढ़ जिला कलेक्टर निधि चौधरी के अनुसार, अब तक दो की मौत, 18 की अभी भी फंसे होने की आशंका है जबकि 60 लोगों को बचाया जा चुुुका है

महाराष्ट्र की मंत्री अदिति तटकरे ने किया घटनास्‍थल का दौरा  

महाराष्ट्र की मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद कम से कम 60 लोगों को बचा लिया गया है और 18 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मंत्री अदिति तटकरे और एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का दौरा किया था, सोमवार शाम रायगढ़ जिले के काजलपुरा इलाके में एक इमारत ढह गई थी।

तीन राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें मौके पर बचाव कार्यो में जुटी हुई है। दो लोगों की मौत की खबर है और घायलों इलाज के लिए अस्‍पताल में भेजा जा चुका है जबकि मामूली रूप से घायल लोगों को अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जताया हर संभव मदद का भरोसा 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि सरकार प्रभावित परिवारों की मदद करेगी। ” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महानिदेशक (डीजी), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को घटनास्थल पर बचाव कार्यों के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। IPS, DG NDRF, सत्य नारायण प्रधान ने ट्विटर पर जानकारी दी और बताया कि NDRF की तीन टीमें सभी विशेष उपकरणों के साथ बचाव अभियान के लिए पुणे से रवाना हो रही हैं।

मात्र 10 साल पुरानी थी इमारत 

 रायगढ़ में हादसे का शिकार हुई ये पांच मंजिला रिहायशी इमारत मात्र दस साल पुरानी थी। इस इमारत में 45 फ्लैट थे। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि हादसे से एक घंटे पहले यह इमारत हिल रही थी, जिसके बाद कुछ लोगों को बाहर निकाला गया था। इस इमारत के इस तरह से गिर जाने को लेकर कई सवाल भी खड़े हो गये हैं। सीएम उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों से बात करके हालात की जानकारी ली है और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। हादसे के कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!