Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज>>ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी ने CBSE 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई>>बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य- मुख्य विकास अधिकारी
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए रोमानिया और हंगरी के लिए भारतीय वायु सेना के दो विमान रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मार्च, 2022, बुधवार, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज सातवां दिन है। दोनों देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। रूस के हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी संसद में स्टेट आफ द यूनियन को संबोधित किया। स्टेट आफ द यूनियन में संबोधन के दौरान जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। दरअसल, रूस ने जंग के छठे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव में जोरदार हमले किए। खारकीव में रूसी हमले की चपेट में आने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई है।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से रोमानिया और हंगरी के लिए भारतीय वायु सेना के दो विमान रवाना हो गए हैं।

यूक्रेन से लौटे भारतीय नागरिकों का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विमान में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि वतन वापस लौटने पर आपका स्वागत है। आपके परिवार वाले इंतजार कर रहे हैं। आपने अनुकरणीय साहस दिखाया।

भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय वायु सेना के तीन और विमान आज पोलैंड, हंगरी और रोमानिया जाएंगे। वायुसेना के अधिकारी के मुताबिक आपरेशन गंगा के तहत सी-17 ग्लोबमास्टर ने रोमानिया के लिए आज सुबह 4 बजे उड़ान भरी थी।

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों का दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री डा जितेंद्र सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान दिल्ली हवाई अड्डे पर यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों के साथ मिलकर केंद्रीय मंत्री ने “भारत माता की जय” के नारे भी लगाए।

केंद्रीय मंत्री डाo जितेंद्र सिंह ने दिल्ली हवाई अड्डे पर यूक्रेन से लौटे भारतीयों का स्वागत किया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में छह उड़ानें भारत के लिए रवाना हुई हैं, जिनमें पोलैंड से पहली उड़ान भी शामिल है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन से 1,377 और भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!