Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

सीआईएमएस नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग क्वालिटेटिव रिसर्च मेथोडोलॉजी विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

सीआईएमएस कॉलेज में नर्सिंग के पेशे में गुणात्मक अनुसंधान विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ।

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 24 मई 2024, देहरादून। नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन ऑफ इंडिया दिल्ली एनसीआर शाखा व सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग कुंआवाला देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से बियॉन्ड बॉर्डर एक्सप्लोरिंग क्वालिटीटेटिव रिसर्च मेथोडोलॉजी इन रियलिटी विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। उत्तराखण्ड में एसोशिएसन का यह पहला राष्ट्रीय सम्मेलन है। सम्मेलन में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० एम.एल.बी. भट्ट मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे तथा चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ० आशुतोष सायना अति विशिष्ट अतिथि एवं एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो० विजय जुयाल, उत्तराखण्ड नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार मनीषा ध्यानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने संस्थान में सभी अतिथियों का स्वागत किया और नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन को सम्मेलन के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि प्रो० एम.एल.बी. भट्ट ने दो दिवसीय सम्मेलन के आयोजन के लिए नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन व सीआईएमएस कॉलेज को अपनी शुभकामनायें दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सम्मेलन में नर्सिंग के पेशे में गुणात्मक अनुसंधान पर चर्चा हो रही है। किसी भी विधा के विकास के लिए शोध एवं रिसर्च का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग पेशे से जुड़े लोगों में गुणात्मक सुधार के लिए इस तरह के सम्मेलन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वहीं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के निदेशक एवं दून मेजिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ० आशुतोष सयाना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीआईएमएस कॉलेज में इस तरह के सम्मेलन का आयोजन होना उत्तराखण्ड के सौभाग्य की बात है। इन दो दिनों के मंथन में उत्तराखण्ड नर्सिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार होंगे।

नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन ऑफ इंडिया दिल्ली एनसीआर शाखा की अध्यक्ष प्रो० डॉ० पिटी कॉल ने कहा कि एसोशिएसन का उत्तराखण्ड में यह पहला राष्ट्रीय सम्मेलन है, आज यह राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय हो चुका है, क्योंकि सम्मेलन में विदेशों से भी कई वक्ता वर्चुअल रूप में शामिल हो रहे हैं। प्रो० कॉल ने बताया कि एसोशिएसन की स्थापना 2019 में हुई और आज इसके सदस्यों की संख्या 500 से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि एसोशिएसन का अभी यह प्रारम्भिक दौर है, इस तरह के सम्मेलन व सेमिनार के माध्यम से हमारा उद्देश्य नर्सिंग पेशे से जुड़े लोगों को नई शिक्षा पद्धति के साथ जोड़ते हुए अपडेट करना है।
सम्मेलन में कई वक्ताओं ने अपने विषय पर प्रस्तुति दी जिसमें डॉ० सुखपाल कौर, डॉ० एम.वी. स्मिथा, प्रो० एन. दास, डॉ० सुरेश कुमार रे, डॉ० रिम्पल शर्मा, डॉ० बिजय पढी, डॉ० रीता देवी, प्रो० धीरज पाराशर, डॉ० लक्ष्मी, रूपा रावत, डॉ० मुनीरा कचरू, प्रो० एचसीएल रावत इत्यादि द्वारा संक्षिप चर्चा की औऱ अपने अनुभवों को साझा किया।

कार्यक्रम में नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन ऑफ इंडिया दिल्ली एनसीआर के राष्ट्रीय महासचिव डॉ० मनीष कुमार, सीआईएमएस कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ० सुमन वशिष्ठ, उप प्रधानाचार्य रबीन्द्र कुमार झा, असिस्टेंट प्रोफेसर रंजीत कुमार झा, दीपिका विश्वास, रश्मि व्यास, दीक्षा रावत, शिवानी नौटियाल, नेहा पंवार, दीप्ति, रूपाली बिष्ट, सोनी रावत, शिप्रा, कंचन रावत, खुशबू बहुगुणा, पूजा, कार्यक्रम संचालक शिवानी बिष्ट सहित विभिन्न राज्यों के 300 से अधिक नर्सिंग छात्र-छात्राएं व सीआईएमएस कॉलेज के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। संस्थान के विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहन प्रस्तुति दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!