Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
उत्तराखण्ड

हरिद्वार के मेला अस्पताल में भर्ती दो कोरोना मरीज हुए डिस्चार्ज

हरिद्वार के मेला अस्पताल में भर्ती दो और कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। हाथरस के मजदूर को जहां राही मोटल में संस्थागत क्वारंटाइन रखा गया है, वहीं भगवानपुर के मानक मजरा निवासी महिला को 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव दो मरीज ही रह गए हैं। इनमें एक पांवधोई ज्वालापुर और दूसरा लक्सर के बहादरपुर खादर का है।

जमाती के संपर्क में आई मानक मजरा निवासी महिला और हाथरस के मजदूर की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने एक के बाद एक मरीज के ठीक होने पर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की प्रशंसा की है।

उन्होंने बताया कि मेला अस्पताल में जो कोरोना के दो मरीज रह गए हैं, उनका स्वास्थ्य भी स्थिर है। बताया कि जिले से अब तक 1258 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। ताजा मामले में 54 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक जिले में 1211 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 1204 नेगेटिव और सात पॉजीटिव है।

इसमें पांच को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 47 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 147 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 63 लोगों को आइसोलेशन और 262 को संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया है। मंगलवार को फैसिलिटी क्वारंटाइन और आइसोलेशन केंद्रों से 141 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया। जिला कंट्रोल रूम में 12 शिकायतें आई जिसका निस्तारण कराया गया।

गंगा आरती में लिया हिस्सा

कोराना के एक के बाद एक कम होते मामलों से डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मी उत्साहित हैं। रविवार को तीन और मंगलवार को दो कोरोना संक्रमित अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। इनकी सेवा में दिनरात जुटे डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मी आत्मिक शांति के लिए शाम के वक्त हरकी पैड़ी पर होने वाली गंगा आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. निशांत अंजुम, डॉ. देवेंद्र रावत, नितिन, गौरव, पंकज वर्मा, संजय शर्मा मौजूद रहे।

पुलिस रजिस्टर में होगी बाहर घूमने वालों की एंट्री

शहर की सड़कों पर भी अब बैरियर क्रॉस करने पर पुलिस के रजिस्टर में एंट्री करानी होगी। लॉकडाउन उल्लंघन रोकने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके लिए हरिद्वार शहरी क्षेत्र में सात प्वांइट चिह्नित किए गए हैं। इन बैरियरों पर एंट्री की जाएगी। बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई होगी।

जरूरत का सामान खरीदने के लिए सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक की छूट के दौरान लोग बिना वजह शहर में घूम रहे हैं। एक बजे के बाद भी कुछ लोग घूमते दिख रहे हैं। हद तो तब हो गई, जब दिल्ली से चार लोग बॉर्डर और हरिद्वार जिले के पांच थाना क्षेत्रों को पार करते हुए देहरादून की सीमा में पहुंच गए।

एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने शांतरशाह, सलेमपुर, चंडी चौकी, जगजीतपुर, भीमगोड़ा, सप्तऋषि, चिड़ियापुर बैरियर को चिह्नित कर आने जाने वाले हर वाहन की एंट्री करने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने वाहन का नंबर और चालक का नाम भी पुलिस के रजिस्टर में नोट करने को कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!