Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सरखेत में पोकलैंड से मलबा साफ करते हुए दो शव हुए बरामद, 3 की तलाश जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2022, बुधवार, देहरादून। मालदेवता के सरखेत में मकान के नीचे दबे एक ही परिवार के पांच सदस्यों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। अब भी तीन लोगों की तलाश जारी है।

शुक्रवार रात आई आपदा के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस टीम लगातार मकान के नीचे दबे पारिवारिक सदस्यों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पोकलैंड से मलबा साफ करते हुए दो शव बरामद हुए।

वहीं इससे पहले एसडीआरएफ को मंगलवार को सौड़ा सरोली क्षेत्र में पुल के नीचे से एक मानव अंग (हाथ कलाई से कटा हुआ) मिला था। शनिवार तड़के बादल फटने के बाद सरखेत गांव में दिनेश चंद्र कैंतुरा का मकान मलबे में दब गया था। इस दौरान घर में सो रहे सात लोग दब गए थे।

इनमें तीन लोग दिनेश के परिचित थे, जो टिहरी गढ़वाल से आए थे। इनमें जैत्वाड़ी निवासी राजेंद्र राणा और उनकी पत्नी अनिता राणा के शव रविवार को बरामद किए गए थे। जबकि पांच अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी थी।

इस घटना के बाद क्षेत्र की सड़कें और पैदल मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। इस कारण दो दिन तक मलबा हटाने के लिए आपदाग्रस्त क्षेत्र तक मशीने नहीं पहुंच पा रही थीं, ऐसे में राहत एवं बचाव दल ने खुद ही गैंती, बेल्चा उठाकर काम शुरू किया, लेकिन सोमवार से घटनास्थल पर मशीनें पहुंच गईं।

एसडीआरएफ ने मालदेवता क्षेत्र में ट्रिपल आपरेशन चलाया

मालदेवता क्षेत्र में एसडीआरएफ ने मंगलवार को ट्रिपल आपरेशन चलाया। इसके अंतर्गत सांग नदी में सर्च अभियान चलाया गया। वहीं, नदी के दोनों किनारों पर डाग स्क्वाड के माध्यम से सर्च अभियान चलाया गया। जबिक विशेषज्ञ फ्लड रेस्क्यू टीम ने राफ्ट के माध्मय से मालदेवता से हरिद्वार तक सर्च अभियान चलाया। मौसम विभाग की ओर से जारी यलो अलर्ट को देखते हुए रेस्क्यू टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!