Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
देशमनोरंजन

टीवी के फेमस सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ फेम शफीक अंसारी का 52 की उम्र में कैंसर से निधन

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मई 2020, मंगलवार। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर के बाद इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। टीवी के फेमस सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ फेम शफीक अंसारी का 52 की उम्र में निधन में हो गया है। शफीक अंसारी ने 10 मई को अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

शफीक अंसारी को कल सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन ने न्यूज देते हुए लिखा कि शफीक अंसारी के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं। वह जून 2008 से हमारे साथ जुड़े थे।

जी न्यूज से बातचीत में शफीक अंसारी की पत्नी ने कहा कि वह पूरे दिन ठीक थे लेकिन शाम को उनकी तबियत बिगड़ गई। इलाज के दौरान ही उन्होंने दमतोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अंसारी आयुर्वेदिक उपचार करा रहे थे और उनकी स्थिति में सुधार हुआ है।

शफीक अंसारी के निधन के बाद उनकी फैमिली और टीवी जगत सदमे में है। बता दें कि शफीक अंसारी को पेट का कैंसर था और वह कई सालों से इससे जूझ रहे थे। उन्हें थोरेसिक कैंसर की बीमारी थी। 6 महीने पहले लंग में भी इंफेक्शन हो गया था और कुछ वक्त से बीच-बीच में ऑक्सीजन पंप के सहारे से इन्हें सांस लेने की ज़रूरत पड़ती थी।

आपको बता दें कि शफीक अंसारी ने इंडस्ट्री में राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है। साल 2003 में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की सुपरहिट फिल्म ‘बाग़बान’ के वह स्क्रीनराइटर रह चुके हैं।

आपको बात दें कि सिनेमा और टीवी इंडस्‍ट्री से जुड़े दो दिग्गज इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 29 अप्रैल को इरफान खान और 30 अप्रैल को ऋषि कपूर भी कैंसर की बीमारी के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। स्टार्स के निधन के सदमे से  अभी तक उनकी फैमिली और फैंस उबर नहीं पाए। इन दोनों स्टार्स का जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!