Breaking News :
>>धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना>>मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना>>महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज>>ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार>>ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच>>कृष्ण भक्ति में सराबोर हुआ श्री सनातन धर्म मंदिर, छठी उत्सव में गूँजे राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयकारे>>प्रहरी हिमालय>>लोक भवन में आयोजित हुआ ‘एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज’ कार्यक्रम>>भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन>>श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण>>पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता>>15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’>>पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश>>नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश>>मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देगी योगी सरकार, विद्यालयों के वार्षिकोत्सव में मिलेगा पुरस्कार>>इंडिया-इजराइल परियोजना: बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल>>स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर>>पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया>>अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
स्वास्थ

बार-बार छींक आने पर करें ये घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 22 सितम्बर 2024, देहरादून। बदलते मौसम में या फिर बरसात के मौसम में सर्दी-जुकाम होना एक आम समस्या है। कई बार धूल-मिट्टी से एलर्जी, कमजोर इम्यूनिटी इसका कारण हो सकता है। लेकिन कई बार कुछ लोगों को सर्दी-जुकाम होने पर बार-बार छींके आने लगती है। जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कत होती है। ऐसे में होता है कि काश कोई ऐसा तरीका होता, जिससे मिनटों में इस जुकाम से राहत मिल जाए। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसी ही कुछ घरेलु नुस्खों के बारे में बतायेंगे, जो आपको तुरंत राहत दिला सकते हैं।

स्टीम लेने से मिलती है राहत
सर्दी-जुकाम होने पर अगर बार-बार छींक आने लगे, तो इससे राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले स्टीम जरूर लें। बता दें कि सर्दी के कारण कई बार नाकों में सूजन आ जाती है ऐसे में गर्म पानी का स्टीम लेने पर जुकाम से राहत मिलता है। स्टीम लेने से पहले गर्म पानी में लौंग, लहसुन की कलियां, नमक डालें, इनमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपको सर्दी-जुकाम से राहत दिलाते है। गर्म पानी का भाप लेने से नाक में जमी हुई बलगम बाहर निकल जाती है और आपको काफी आराम मिलता है।

नमक के पानी से गरारा करें
जुकाम होने पर अगर बार-बार छींके आ रही है, तो नमक के पानी से गरारा करें। इससे आपके गले की सूजन में आराम मिलता है। छींक से राहत पाने के लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर दिन में दो-तीन बार नमक के पानी का गरारा जरूर करें. इससे आपको जुकाम में काफी आराम मिलेगा।

शहद और अदरक
जुकाम से छुटकारा पाने के लिए एक अदरक के छोटे से टुकड़े पर शहद मिलाकर चाटने से भी राहत मिलता है। अगर आपको लगातार छींक आ रही हो तो हल्दी वाला दूध पीना चाहिए. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सर्दी-जुकाम से राहत दिलाते हैं। साथ ही इससे आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है, जिससे वायरल बीमारियों की चपेट में आने से बचाव हो सकता है।

पुदीने की चाय का करें सेवन
जुकाम होने पर कुछ भी करने का मन नहीं करता, कई बार इससे लोगों में चिड़चिड़ापन भी होने लगता है। ऐसे में पुदीने की चाय का सेवन करें, इससे अगर आपका नाक ब्लॉक हो गया है तो ये खुल जाएगा और आपको तरोताजा महसूस होगा। इसके लिए एक कप पानी में 3-4 पुदीने की पत्तियां डालें और कुछ समय तक इन्हें उबलने दें, इसके बाद इसे छानकर पी लें।

बॉडी को रखें हाइड्रेट
जुकाम के दौरान अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी, सूप या जूस का सेवन करें, ये बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है। कमरे में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करने से हवा में नमी बनी रहती है, जिससे आपकी सांस लेने में आसानी होती है और छींकने की समस्या कम होती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!