Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
स्वास्थ

नाक से ब्लैकहेड्स को निकालने के लिए आजमाएं ये 5 प्रभावी घरेलू नुस्खे

तेल, डेड स्किन सेल्स और गंदगी आदि जब लगातार त्वचा के रोमछिद्रों पर जमा होने लगती हैं तो इससे ब्लैकहेड्स की समस्या हो जाती है। ब्लैकहेड्स को आम भाषा में कील भी कहा जाता है।कई लोग इसे निकलने के लिए ब्लैकहेड्स रिमूवर टूल्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनकी गलत तकनीक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है।आइए आज हम आपको कुछ ऐसे प्रभावी घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिन्हें आजमाकर नाक से जिद्दी ब्लैकहेड्स को निकाला जा सकता है।

टी ट्री तेल का करें इस्तेमाल
टी ट्री तेल त्वचा की गहराई में जाकर ब्लैकहेड्स को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।लाभ के लिए चेहरे को लगभग 5-10 मिनट के लिए भाप दें, फिर टी ट्री तेल, जोजोबा तेल और चीनी का मिश्रण नाक पर लगाकर सर्कुलर मोशन में लगाएं। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें, फिर नाक पर मॉइस्चराइजर भी जरूर लगाएं।

मुल्तानी मिट्टी और संतरे का छिलका आएगा काम
मुल्तानी मिट्टी अपने तेल सोखने के गुणों के लिए जानी जाती है, जबकि संतरे के छिलके में मौजूद विटामिन- सी और साइट्रिक एसिड त्वचा को चमकदार बनाने में सहायक है।लाभ के लिए एक कटोरी में थोड़ी मुल्तानी मिट्टी, संतरे के छिलके का पाउडर और पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं, फिर इसे नाक पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।समय पूरा होने के बाद धीरे-धीरे मिश्रण लगाए हुए हिस्से पर स्क्रब करें, फिर चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।

नींबू और चीनी का मिश्रण लगाएं
यह मिश्रण अतिरिक्त तेल उत्पादन को नियंत्रित करके त्वचा को गहराई से साफ कर सकता है।लाभ के लिए नींबू के रस, चीनी और शहद या जैतून के तेल की कुछ बूंदों को एक साथ मिलाएं।अब इस मिश्रण को अपनी नाक पर लगाएं और करीब 5 मिनट तक स्क्रब करने के बाद पानी से धो लें।

कॉफी भी है कारगर
कॉफी एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है, जो अपने शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ त्वचा के समग्र स्वास्थ्य में सुधार कर सकती है।लाभ के लिए पिसी हुई कॉफी, चीनी, एवोकाडो तेल और नारियल के तेल को एक साथ मिलाएं।अब इस मिश्रण को नाक पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें, फिर कुछ मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें।

मसूर की दाल भी कर सकती है मदद
यह मिश्रण डेड स्किन सेल्स और गंदगी को हटाने के साथ-साथ त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए मसूर दाल का पाउडर, हल्दी का पाउडर और दही को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद इस मिश्रण को नाक पर लगाएं और करीब 5 मिनट तक स्क्रब करने के बाद पानी से धो लें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!