Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर तल्ख : भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे के पास दबा ट्रक, चालक और हैल्पर ने भाग कर बचाई जान

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जुलाई 2020, शुक्रवार। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर तल्ख हो सकता है। भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के पास भनारपानी व लामबगड़ में बंद है। भनारपानी में अचानक भू-स्खलन से हाईवे पर गुजर रहा ट्रक दब गया। चालक और हैल्पर ने भाग कर जान बचाई। वहीं, मौसम विभाग ने देहरादून और हरिद्वार समेत पांच जिलों के लिए बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 60 से ज्यादा संपर्क मार्गो पर आवाजाही अब भी बाधित है। श्रीनगर के पास मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे 11 घंटे बंद रहा। पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा को जोड़ने वाला लिपुलेख मार्ग तीसरे दिन भी नहीं खोला जा सका।

प्रदेश में मानसून भले ही 23 जून से सक्रिय हो चुका है, लेकिन इसने रफ्तार इसी माह पकड़ी। इस दौरान दो बार बादल फटने की घटनाएं हो चुकी हैं। मलबा आने से सड़कों का बंद होने का सिलसिला बना हुआ है। गुरुवार को बदरीनाथ के पास हाईवे पर मलबे की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले के नामिक गांव में भूस्खलन से पंचायत घर और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को भारी से भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान देहरादून और हरिद्वार के साथ ही पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में मौसम के तेवर तल्ख रह सकते हैं। वहीं शनिवार को टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और चम्पावत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

दून में उमस ने किया बेहाल

दून में गुरुवार को सुबह से ही बादलों और धूप की आंख-मिचौनी चलती रही। बारिश न होने के कारण दिनभर उमस ने बेचैनी बढ़ाई। दून में दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में तेज बौछारे पड़ी। इसके साथ ही दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मसूरी में अधिकतम पारे में सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस का इजाफा रहा।

चमोली में एनडीआरएफ तैनात

चमोली जिले में मानसून सीजन के लिए एनडीआरएफ की तैनाती कर दी गई है। चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि तीस सदस्यीय टीम को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है।

विभिन्न शहरों में तापमान

  • शहर————अधि.————न्यून.
  • देहरादून——–34.7————23.9
  • उत्तरकाशी—–26.3————20.1
  • मसूरी————27.2————17.2
  • टिहरी————25.8————19.0
  • हरिद्वार———36.4————24.8
  • जोशीमठ———23.5————15.3
  • पिथौरागढ़——–29.6————18.1
  • अल्मोड़ा———-26.3————18.6
  • मुक्तेश्वर———22.7————15.5
  • नैनीताल———-22.2————18.0
  • यूएसनगर——–35.4————25.5
  • चम्पावत———24.3————17.5

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!