Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेश

फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में अमेजॉन के सामान से भरा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2022, शुक्रवार, आगरा आगरा-जयपुर हाईवे पर फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक खड़े ट्रक में सामान से भरा ट्रक टकरा गया। हादसे में चालक की मृत्यु हो गई। जबकि क्लीनर को गंभीर हालत में हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस ट्रक में अमेजॉन कंपनी का सामान भरा है।

हादसा शुक्रवार सुबह 6:00 बजे चौमा शाहपुर के पास हुआ। हाईवे किनारे एक ट्रक खड़ा था। अमेजान कंपनी का सामान लेकर कोलकाता से जयपुर की ओर जा रहा ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर के बाद चालक और क्लीनर ट्रक के केबिन में ही फंस गए।राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद केबिन काटकर चालक और क्लीनर को बाहर निकाला। तब तक चालक की मृत्यु हो गई।

चालक की शिनाख्त हरियाणा के नूह निवासी 32 वर्षीय सलीम के रूप में हुई है। ट्रक की केबिन में सीट के नीचे सो रहा क्लीनर इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस सीएचसी फतेहपुर सीकरी पर ले गई। वहां से क्लीनर को आगरा रेफर कर दिया गया। सीएचसी पर पहुंचे घायल क्लीनर ने बताया कि वह सो रहा था। हादसा कैसे हुआ ? उसको जानकारी नहीं है। तेज आवाज होने पर उसकी आंखें खुलीं। इसके बाद चोट लगने के कारण वह अचेत हो गया था। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!