Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

‘जिला कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस का किया गया ट्रायल’ – जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय के विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया निरिक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 15 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज जिला कार्यालय परिसर अवस्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों को ई-ऑफिस से संचालित किये जाने के लिए कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिला कार्यालय के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जाकर सम्बन्धित कर्मचारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से कार्यवाही करने तथा आ रहे गतिरोधों को दूर करने के लिए ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को संचालन प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए कहा।

जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय के विभिन्न प्रतिष्ठानों में प्रतिस्थापित किये गये कंप्यूटरों का निरीक्षण किया तथा विभागीय कार्मिकों को आगामी 30 जून, 2020 तक ई-ऑफिस की प्रक्रिया में भिज्ञ होने को कहा। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक फाईल पर अपनाई जाने वाली प्रक्रियायें आनलाइन शुरू कि जायें ताकि फाईलों की गतिविधियों की जानकारी ई- ऑफिस के माध्यम से उनके संज्ञान में आ सके। जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक प्रतिष्ठान में अवस्थित कंप्यूटरों के साथ इंटरनेट सेवा भी चालू करें तथा सम्बन्धित कार्मिकों को उसके संचालन की जानकारी भी प्रयोगात्मक रूप से अवगत करायें।

जिलाधिकारी ने कहा कि आज से आगामी 30 जून, 2020 तक ई-ऑफिस सम्बन्धी सभी जानकारियाॅ प्राप्त करने तथा उन्हें मूर्त रूप में देना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों को ई-ऑफिस सम्बन्धी कार्यवाहियों को तेजी से चलाने तथा आ रहे विभिन्न गतिरोधों को भी समय रहते दूर करने को कहा ताकि निर्धारित समय में ई-ऑफिस के माध्यम से आमजनमानस को शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविंद कुमार पाण्डेय, नाजिर सुरेश कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर सिंह कुलियाल, ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर सुरेश सिंह समेत राजस्व विभाग के विभिन्न प्रतिष्ठानों के कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!