Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलवार को 9 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके किए गए महसूस, डोईवाला में रहा भूकंप का केंद्र 

आकाश ज्ञान वाटिका, १ दिसम्बर २०२०, मंगलवार, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलवार को 9 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यूट मापी गई है, जिसकी गहराई तकरीबन 10 किलोमीटर थी। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में इसकी तीव्रता तीन से कम रहने के कारण झटके आंशिक रूप से महसूस किए गए। इससे नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वहीं, आइआइटी रुड़की के विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तराखंड हमेशा से ही भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी भूकंप की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। 

हरिद्वार जिला प्रशासन ने भूकंप के झटकों को लेकर सभी को अलर्ट किया है। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार भूकंप के झटके दोबारा भी आ सकते हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतूरा ने बताया कि भूकंप के झटकों का केंद्र हरिद्वार रीजन है, लेकिन जिले में यह किस स्थान पर है, इसकी जानकारी सही तौर पर नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि भूकंप से जिले में जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। भूकंप के मद्देनजर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी ने दोपहर बाद बैठक बुलाई है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की के भूकंप अभियांत्रिकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एमएल शर्मा ने बताया कि हरिद्वार से करीब 25 किलोमीटर दूर डोईवाला के पास भूकंप का केंद्र रहा है। उन्होंने बताया कि आइआइटी रुड़की की ओर से लगाए गए 18 टिहरी नेटवर्क में भूकंप रिकॉर्ड किया गया। प्रोफेसर शर्मा के अनुसार अभी ऐसी कोई तकनीक विकसित नहीं हुई है, जिससे कि यह कहा जा सके कि भूकंप कब, कहां और कितनी तीव्रता का आएगा। पर उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से संवेदनशील राज्य है। इसीलिए यहां पर आने वाले दिनों में भी भूकंप आने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से बार-बार आने वाले भूकंप के डाटा को लेकर आइआइटी रुड़की में शोध किया जा रहा है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!