Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने लगायें नीम के पौधे 

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जून 2021, शनिवार, देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यसभा सांसद माननीय नरेश बंसल ने नीम के पौधे लगायें।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दौड़-भाग भरी इस जिंदगी में प्रत्येक इंसान द्वारा धरती पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा कार्य किया जा रहा है जिससे प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं।
पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है। कहीं कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती। ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए, हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारी सदस्य सचिन गुप्ता ने कहा दुनिया भर में 5 जून के दिन हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन कर, लोगों को पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है। प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसके कारण कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं। वही इंसान कई प्रकार की गंभीर बिमारियों का शिकार भी हो रहे हैं।

[box type=”shadow” ][/box]

भारतीय जनता पार्टी महानगर के कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की इसकी शुरुआत वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्रीय संघ की ओर से की गई थी। इस पर्यावरण दिवस की शुरुआत सबसे पहले स्वीडन की राजधानी से हुई थी। इस दिन यहां पर दुनिया के पहला पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें विश्व के कई सम्मानित लोग सम्मिलित हुए थे।

इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मीनाक्षी मौर्य ने सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई दी और सभी से निवेदन किया कि आप लोगों को भी प्रत्येक साल एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखरेख भी करनी चाहिए।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल के अध्यक्ष बबलू बंसल, पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा राजकुमार तिवारी आदि लोगों ने भी भाग लिया लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!