Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

देहरादून के सरकारी अस्पतालों में इलाज ठप, कोरोनेशन अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों से मारपीट के बाद आक्रोश, हड़ताल पर गए डॉक्टर और कर्मचारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। जिला अस्पताल (कोरोनेशन अस्पताल) में डॉक्टर और कर्मचारियों से मारपीट के विरोध में शुक्रवार को आक्रोशित डॉक्टर और कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टर और कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दी गई हैं। ओपीडी में शुक्रवार को ना दवाई मिल रही है और ना ही उपचार दिया जा रहा है। भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। वहीं मृतक युवक के परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। उधर कोरोनेशन जिला अस्पताल के साथ गांधी शताब्दी अस्पताल में भी हड़ताल हो गई है।

फार्मासिस्ट, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी ने भी समर्थन दिया। इसके अलावा रायपुर और प्रेमनगर सीएचसी में भी डॉक्टर और कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। शहर के प्रमुख अस्पतालों में हड़ताल से मरीज हलकान हैं। मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कोरोनेशन अस्पताल में पीएमएचएस, फार्मेसिस्ट, फिजियोथैरेपिस्ट, नर्सिंग, चतुर्थ श्रेणी लैब टेक्नीशियन और फिजियोथैरेपी तमाम स्वास्थ्य संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे हैं। आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

बता दें कि बीती रात नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध हालात मौत हो गई। इसके बाद कोरोनेशन अस्पताल में हंगामा हुआ। आरोप है कि कुछ लोगों ने डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट और अभद्रता की। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को युवक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच कराया जाएगा।

डालनवाला इंस्पेक्टर एनके भट्ट के मुताबिक, गुरुवार रात 9.30 बजे कुछ लोग एक युवक को अचेत अवस्था में लेकर कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक के शरीर पर निशान देखकर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया। तभी कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे और इमरजेंसी में मौजूद ईएमओ डॉ. गौरांग जोशी, फार्मासिस्ट श्याम लाल बिजल्वाण और वार्ड ब्वाय सुधीर कुमार के साथ अभद्रता शुरू कर दी।

आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल में हंगामा काटा और धक्का-मुक्की करते हुए डॉक्टर गौरांग जोशी के साथ मारपीट की। वार्ड ब्वाय सुधीर कुमार की अंगुली में भी चोट लगी है। सूचना मिलते ही एक अन्य ईएमओ डॉ. मनीष कुमार मौके पर पहुंच गए। सीएमएस डॉ. शिखा जंगपांगी को मामले की सूचना दी। जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

डालनवाला इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने बताया कि हंगामा कर रहे लोग अस्पताल से भाग चुके थे। कुछ लोग अस्पताल में मौजूद थे। मृतक के परिजनों के साथ आए लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में मारपीट के गंभीर आरोप लगाए। देर रात परिजन रायपुर थाने में भी पहुंचे थे। क्योंकि नशा मुक्ति केंद्र रायपुर थाना क्षेत्र में है। भट्ट ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें : डॉ. मनोज वर्मा
पीएमएचएस के अध्यक्ष डॉ. मनोज वर्मा ने कहा कि डॉक्टर और स्टाफ के साथ अस्पताल में इस तरह मारपीट किया जाना बेहद निंदनीय है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में वह एसएसपी से बात करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!