Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने अधिकारियों के साथ की बैठक

[highlight]“सरकार हर समाधान निकाल रही, इसलिए हड़ताल व चक्का-जाम जैसे कदम कर्मचारियों को नहीं उठाने चाहिए” : परिवहन मंत्री यशपाल आर्य[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2021, गुरुवार, देहरादून। शासन एवं रोडवेज प्रबंधन ने वेतन आधा करने का फैसला बीती 5 जुलाई को कर लिया था, मगर इसकी मंजूरी के लिए फाइल परिवहन मंत्री यशपाल आर्य को मंगलवार रात करीब 10:00 बजे भेजी। यानी, कैबिनेट बैठक से 13 घंटे पहले। इस पर परिवहन मंत्री भड़क गए और आपत्ति लगाकर फाइल लौटा दी। जब कैबिनेट बैठक में यह मामला लाया गया तो परिवहन मंत्री ने वित्त सचिव को खरी-खरी सुना दी। उन्होंने कहा कि फैसला करने का काम सरकार का है और वेतन कटौती कोई हल नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस फैसले पर नाराजगी जताई। जिसके बाद अधिकारियों के सुर बदल गए।

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर बुधवार सुबह से तेजी से घटनाक्रम बदलते रहे। पहले कैबिनेट बैठक में इस मामले पर परिवहन मंत्री व वित्त सचिव के बीच छिड़े विवाद और मुख्यमंत्री के हाथ में कमान के आते ही अधिकारियों को बैकफुट पर आना पड़ा।

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो कैबिनेट ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि अफसर ऐसे फैसले कैसे कर सकते हैं, फैसले करने का काम सरकार का है। शाम तक रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद हड़ताल के फैसले पर अडिग थी, लेकिन देर शाम जब सचिव परिवहन रणजीत सिन्हा द्वारा सचिवालय में इस संबंध में वार्ता बुलाई गई, तभी ये माना जा रहा था कि हड़ताल टल जाएगी।

बैठक में सचिव परिवहन ने बताया कि सरकार ने वेतन कटौती न करने का फैसला किया है। इसके साथ ही रोडवेज को 151 करोड़ की मदद के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है। सहकारी बचत ऋण खाते से रोक हटाकर उसे आनलाइन करने का निर्णय भी लिया गया है और आनलाइन प्रक्रिया शुरू होने तक पूर्व स्थिति बहाल कर दी गई है। रोडवेज कार्यशालाओं के आधुनिकीकरण व देहरादून कार्यशाला को ट्रांसपोर्टनगर जल्द शिफ्ट करने का भी फैसला किया गया। बैठक में रोडवेज प्रबंध निदेशक अभिषेक रूहेला, संयुक्त परिषद की ओर से प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत व विपिन बिजल्वाण समेत प्रेम सिंह रावत मौजूद रहे।

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का कहना है कि कर्मचारियों की समस्या को लेकर राज्य सरकार गंभीर है और किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। निश्चित ही कोरोना काल में रोडवेज को क्षति हुई है पर वेतन कटौती इसका समाधान नहीं। वेतन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।सरकार हर समाधान निकाल रही, इसलिए हड़ताल व चक्का-जाम जैसे कदम कर्मचारियों को नहीं उठाने चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!