Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“ओवर स्पीड व नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर प्रवर्तन की कार्रवाई की जाए” : चंदन राम दास

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून 2022, बुधवार, देहरादून। परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि सड़क सुरक्षा के कार्य बैठकों के जरिये पूरे नहीं किए जा सकते। इसके लिए अधिकारियों को धरातल पर उतर कर काम करना होगा। उत्तरकाशी में जहां सड़क दुर्घटना हुई है, वहां क्रैश बैरियर नहीं थे। उन्होंने कहा कि सभी ब्लैक स्पाट को दुरुस्त करने के साथ ही संवेदनशील स्थलों पर क्रैश बैरियर लगाए जाने हैं।

ओवर स्पीड व नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर प्रवर्तन की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान वाहनों की जांच करने वाले दल चालक की दशा की भी जांच करें। यह जरूर देखा जाए कि चालक अस्वस्थ अथवा थका तो नहीं है। उन्होंने चालकों को समय-समय पर प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए।

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने परिवहन मुख्यालय में परिवहन विभाग और निगम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। दुर्घटना के जो कारण पूर्व में इंगित किए गए हैं, उनको दुरुस्त करने की दिशा में काम किया जाए।

विभागीय राजस्व की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भिन्न-भिन्न नाम से करों की वसूली की जा रही है। इससे वाहन स्वामियों में भ्रम की स्थिति रहती है। इसके लिए कर के ढांचे को तर्कसंगत बनाते हुए उसका सरलीकरण करें।

चेकपोस्ट ऐसे स्थान पर स्थापित की जाएं, जहां मोबाइल कनेक्टिविटी हो : परिवहन मंत्री

परिवहन मंत्री ने चारधाम यात्रा के लिए बनाई गई चेकपोस्ट पर मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह देखने में आया है कि कुछ चेकपोस्ट में नेटवर्क कनेक्टिविटी न होने के कारण वाहनों के दस्तावेज की आनलाइन जांच नहीं हो पा रही है। इससे वाहन स्वामियों को अनावश्यक विलंब हो रहा है। इसके लिए चेकपोस्ट ऐसे स्थान पर स्थापित की जाएं, जहां मोबाइल कनेक्टिविटी हो। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकतर कार्य आनलाइन हो रहे हैं। यह ध्यान भी रखा जाए कि इसका लाभ कम पढ़े लिखे चालक-परिचालकों को भी मिले। इसके लिए इनका सरलीकरण किया जाए।

कर्मचारियों को समय से वेतन का भुगतान करने के लिए निगम की आय बढ़ाई जाए : परिवहन मंत्री

परिवहन मंत्री ने परिवहन निगम की समीक्षा करते हुए कहा कि निगम में चालकों की संख्या पूरी की जाए। कम चालक होने के कारण बचे हुए चालक ही लगातार बस संचालन कर रहे हैं। इससे वे थक जाते हैं। इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि हर बस अड्डे में चालकों व परिचालकों के लिए विश्राम कक्ष बनाए जाएं। उन्होंने परिवहन निगम की संपत्तियों को अतिक्रमण से बचाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समय से वेतन का भुगतान करने के लिए निगम की आय बढ़ाई जाए। इसके लिए बस अड्डों पर व्यावसायिक गतिविधियों को विकसित करने की कार्ययोजना भी बनाई जाए।

परिवहन मंत्री ने कहा कि कई बार यह देखने में आया है कि बकाया वसूली के लिए लंबे समय तक वसूली पत्र निर्गत नहीं किए जाते। इससे बकाया बढ़ता रहता है। जब विभाग वाहन स्वामी को नोटिस देता है तो वह बकाया जमा करने में सक्षम नहीं होता। ऐसे में हर वर्ष वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर वसूली की कार्यवाही की जाए।

परिवहन मंत्री ने कहा कि यह देखने में आया है कि सड़क दुर्घटनाओं में स्थानीय निवासी ही सबसे पहले राहत एवं बचाव कार्य करते हैं। परिवहन, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी बाद में पहुंचते हैं। ऐसे में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे घायलों की तत्काल मदद कर सकें।

बैठक में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी, आयुक्त रणबीर सिंह चौहान, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम रोहित मीणा, संयुक्त आयुक्त एसके सिंह, उप आयुक्त संधाशु गर्ग, सहायक परिवहन आयुक्त अनीता चमोला व महाप्रबंधक परिवहन निगम दीपक जैन समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.