Breaking News :
>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग को नौ महीने में 20 करोड़ का नुकसान, जानिए कारण

हल्द्वानी: उत्तराखंड परिवहन निगम की कमाई लगातार कम हो रही है। यह हकीकत निगम की नौ महीने की रिपोर्ट से उजागर हुई है। पिछले वर्ष अप्रैल से दिसंबर तक निगम को कुल 19 करोड़ 96 लाख व 31 हजार का घाटा हुआ है। निगम की अनदेखी और तमाम कारणों की वजह से निगम घाटे से नहीं उबर पा रहा है।

घाटे में जाने का बड़ा कारण
निगम का तर्क है कि पहाड़ी क्षेत्रों में चलने वाली बसों से आय कम हो रही है। कर्मचारियों के समय-समय पर मांगों को लेकर हड़ताल करने से भी आय प्रभावित होती है। निगम के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में लोड फैक्टर बहुत कम है और इन रूटों पर ज्यादातर यात्री सरकार की ओर से दी गई छूट योजना के अंतर्गत आने वाले ही होते है। पहाड़ी क्षेत्रों में गाड़ियां कम माइलेज देती हैं। जिस कारण तेल का खर्चा बढ़ जाता है। सरकार की ओर से भी निगम को समय पर मेंटीनेंस के लिए बजट न दिए जाने के कारण कई गाड़िया डिपो में पा‌र्ट्स व टायर के अभाव में खड़ी रह जाती है। नैनीताल जिले में वर्ष 2018 में कुल 4511 बसें मेंटीनेंस न होने व अन्य कारणों से प्रभावित रहीं। निजी वाहनों की डग्गामारी भी निगम की आय कम करने का कारण है

घाटा होने के कई कारण हैं। इसे दूर करने के लिए निगम प्रयासरत है। मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों के अधिक यात्रियों वाले मार्गो पर बसों की संख्या बढ़ाने के लिए भी कार्य कर रहा है। इससे निगम की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। 
-यशपाल सिंह, मंडलीय महाप्रबंधक संचालन, काठगोदाम डिपो

ये है प्रतिमाह नफा-नुकसान की स्थिति
अप्रैल में 10.42 लाख, जून में 32.67 लाख, जुलाई में 398.653 लाख, अगस्त में 296.95 लाख, सितंबर में 474.31 लाख, अक्टूबर में 391.69 लाख, नवंबर में 198.10 लाख, दिसंबर में 259.01 लाख रुपये का घाटा हुआ, जबकि इस बीच अनुबंधित बसों से 134.47 लाख रुपये का फायदा हुआ। इस दौरान निगम को केवल मई में 31 लाख का मुनाफा हो सका।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!