Breaking News :
>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का ट्रेलर रिलीज, भगवान शिव के दास बने अक्षय

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 5 अगस्त 2023, मुंबई। फिल्म ओह माय गॉड 2 पिछले काफी समय से चर्चा में है। इसकी रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह है।फिल्म की रिलीज को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा चुके हैं। पिछले दिनों यह चर्चा जोरों पर थी कि फिल्म तय तारीख पर रिलीज नहीं हो पाएगी। दरअसल, यह अपने कुछ दृश्यों को लेकर विवादों में थी। अब आखिरकार आज यानी 3 अगस्त को इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

ट्रेलर के मुताबिक, अक्षय कुमार भगवान शिव के दास बने हैं, जबकि पहले वह इसमें भगवान शिव की भूमिका में दिखने वाले थे। सेंसर बोर्ड के सुझावों के बाद निर्माताओं ने उनके किरदार में बदलाव किया है। शिव के अवतार में अक्षय प्रभावी लग रहे हैं, वहीं यामी गौतम वकील के किरदार में जंच रही हैं।शिव के भक्त बने पंकज त्रिपाठी भी आकर्षित करते हैं।ट्रेलर देख अक्षय के प्रशंसकों ने अभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है।

फिल्म ओह माय गॉड 2 को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दे दिया है। मतलब इसे 18 से कम उम्र के बच्चे सिनेमाघरों में नहीं देख पाएंगे। फिल्म बिना किसी कांट-छांट के पास हो गई है। हालांकि, बोर्ड ने निर्माताओं को 25 जगह सुधार करने को कहा है।आदिपुरुष पर मचे घमासान के बाद बोर्ड अब फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। यही वजह है कि ओएमजी 2 के मामले में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।

बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद फिल्म के लिए एक और आफत खड़ी है। दरअसल, उसी दिन सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 भी सिनेमाघरों में आ रही है और इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच गजब का उत्साह है। गदर 2 अभी तक विवादों से दूर है। यह 2001 में आई गदर का सीक्वल है। अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस की जंग में ओएमजी 2 या गदर 2 में कौन आगे निकलता है।

फिल्म ओह माय गॉड 2 2012 में रिलीज हुई फिल्म ओह माय गॉड का सीक्वल है। निर्देशक उमेश शुक्ला की इस फिल्म में अक्षय भगवान कृष्ण बने नजर आए थे। इसमें उनके साथ परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह एक गुजराती व्यवसायी की कहानी है, जो नास्तिक होता है।ओह माय गॉड अंग्रेजी फिल्म द मैन हू स्यूड गॉड से भी प्रेरित थी।60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 200 करोड़ रुपये कमाए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!