Breaking News :
>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’>>टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा>>साइबर ठगों ने बनाया म्यूल अकाउंट का जाल, हल्द्वानी के बैंक खाते से चार राज्यों की ठगी का कनेक्शन
फिल्म-जगत

करण जौहर की वेब सीरीज ‘ग्यारह ग्यारह’ का ट्रेलर जारी, सस्पेंस और एक्शन का दिखा दम

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अगस्त 2024, गुरूवार, मुम्बई। करण जौहर पिछले कुछ समय से अपनी आगामी वेब सीरीज ग्यारह ग्यारह को लेकर चर्चा में हैं। करण जानी-मानी निर्माता गुनीत मोंगा के साथ मिलकर यह सीरीज बना रहे हैं। इस सीरीज में राघव जुयाल और धैर्य कारवा मुख्य भूमिका नजर आएंगे। कृतिक कामरा भी इस सीरीज में अहम भूमिका निभा रही हैं।अब ग्यारह ग्यारह का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो सस्पेंस और एक्शन से भरपूर है। इसमें राघव और कृतिका गुत्थी सुलझाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस सीरीज का प्रीमियर 9 अगस्त, 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर होने जा रहा है। जी5 ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ग्यारह ग्यारह का ट्रेलर साझा किया है। उन्होंने लिखा, क्या समय की चूक से अनसुलझे अपराधों का खुलासा हो सकता है?राघव इस सीरीज के जरिए दूसरी बार करण के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म किल के लिए साथ आए थे।

इस सीरीज का निर्देशन उमेश बिष्ट ने किया है। इस सीरीज का प्रीमियर 9 अगस्त, 2024 से जी5 पर होगा। जी5 ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ग्यारह ग्यारह का ट्रेलर साझा किया है। उन्होंने लिखा, क्या समय की चूक से अनसुलझे अपराधों का खुलासा हो सकता है? राघव इस सीरीज के जरिए दूसरी बार करण जौहर के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले राघव, करण जौहर की हाल ही में रिलीज हुई किल में भी नजर आए हैं।

ग्यारह ग्यारह दो अलग-अलग युगों के पुलिस अधिकारियों की एक रोचक कहानी है, जो एक रहस्यमय वॉकी-टॉकी से जुड़े हैं और अतीत और वर्तमान पर इसका प्रभाव पड़ता है। 1990 के दशक के वरिष्ठ जासूस शौर्य अंथवाल (धैर्य करवा) और एक युवा पुलिस अधिकारी युग आर्या (राघव जुयाल ) खुद को एक ऐसे संचार उपकरण से जुड़ा हुआ पाते हैं, जो रात 11:11 बजे 60 सेकंड के लिए सक्रिय होता है। इस सीरीज में गौतमी कपूर, हर्ष छाया, पूर्णेंदु भट्टाचार्या, मुक्ति मोहन, गौरव शर्मा भी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!