Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
मनोरंजन

‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी

अरशद वारसी की आगामी फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन और जबरदस्त कंफ्यूजन देखने को मिल रहा है। फिल्म में अरशद वारसी पहली बार दोहरी भूमिका में नजर आएंगे, जबकि संजीदा शेख भी एक दिलचस्प किरदार के साथ दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देंगी।

फिल्म की कहानी में अरशद वारसी जीवन और भीमा नाम के दो किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी सीन से होती है, जिसमें किसी शख्स को जान से मारने की कोशिश करते हुए दिखाया जाता है। इसके बाद कहानी में संजीदा शेख की एंट्री होती है, जो फिल्म में जीवन की पत्नी योजना का किरदार निभा रही हैं।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि जीवन ने एक करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी ली थी। इसके बाद उसकी मौत से पहले एक और करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी कराए जाने की बात सामने आती है। यहीं से कहानी में पैसों को लेकर दिलचस्प मोड़ आता है और कई किरदारों के बीच गलतफहमी का सिलसिला शुरू हो जाता है।

फिल्म में विजय राज विनायक के किरदार में नजर आएंगे, जिसकी नजर बीमा की रकम पर है। इसी दौरान उसका सामना भीमा से होता है और वह उसे जीवन समझ बैठता है। इसके बाद पहचान की इस उलझन से कॉमेडी और एक्शन का सिलसिला शुरू हो जाता है।

ट्रेलर में कई किरदार एक-दूसरे को लेकर भ्रमित नजर आते हैं। यही कंफ्यूजन फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाता है और इसे डार्क कॉमेडी का अंदाज देता है।

निर्देशक अभिषेक डोगरा के मुताबिक, ‘जीवन भीमा योजना’ आम लोगों की कहानी है, जो एक असाधारण फैसला लेते हैं और फिर उसके परिणामों से जूझते हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म भले ही डार्क कॉमेडी पर आधारित है, लेकिन इसकी कहानी के पीछे मानवीय भावनाएं भी जुड़ी हैं।

निर्देशक ने अरशद वारसी के दोनों किरदारों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने दोनों भूमिकाओं को बेहद प्रभावी ढंग से निभाया है।

फिल्म का निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है और इसका निर्माण स्टारबीम वेंचर्स लिमिटेड के बैनर तले हुआ है। फिल्म में अरशद वारसी और संजीदा शेख के साथ विजय राज, बृजेन्द्र काला और पूजा चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘जीवन भीमा योजना’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Loading

error: Content is protected !!