Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
फिल्म-जगतमनोरंजन

जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ का ट्रेलर रिलीज, देशद्रोही-नेपोटिज्म जैसे आरोपों से उलझती नजर आईं अभिनेत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 18 जुलाई 2024, मुम्बई। जान्हवी कपूर की किस्मत इस वक्त बुलंदियों पर चल रही है. उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं और वह बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वाली हैं। हाल फिलहाल में अभिनेत्री की फिल्म उलझ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह एक बेहतरीन किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। है।

जाह्नवी कपूर जब से फिल्म इंडस्ट्री में आई हैं, तब से उनपर नेपोटिज्म का आरोप लगता रहा है। अब उनपर लगा यह आरोप स्क्रीन पर भी गूंजने वाला है। ट्रेलर की शुरुआत जाह्नवी के सुहाना भाटिया के किरदार होती है, जो सेंट स्टीफंस कॉलेज और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और अब देश की सबसे कम उम्र की डिप्टी हाई कमिश्नर हैं। उनके कलीग्स उनकी क्वालिफिकेशन पर संदेह करते हैं और उन्हें नेपोटिज्म का प्रोजक्ट बताकर इस पोस्ट के लायक नहीं बताते हैं।

कहानी में ट्विस्ट गुलशन देवैया की एंट्री से आता है, जो एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। वह जाह्नवी से कागजात मांगते हैं, तो जाह्नवी उससे पूछती है कि क्या उसे लगता है कि वह बच जाएगा ? इस बीच हिंट मिलता है कि एक इंटरनल लीक है, और इसी बीच दो सरकारी अंडरकवर एजेंटों की जान खतरे में है। तभी सुहाना 24 घंटे के लिए गायब हो जाती है। ट्रेलर के अंत में जाह्नवी कहती हैं कि उसके लिए एक जाल बिछाया गया है और वह बिना लड़े हार नहीं मानेगी।

उलझ को राजी, बधाई दो और तलवार के निर्माताओं द्वारा बनाया गया है। इसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधांशु सरिया ने निर्देशित किया है। फिल्म में रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। विनीत जैन द्वारा निर्मित यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

उलझ जाह्नवी की इस साल की दूसरी रिलीज है। इससे पहले वह मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आईं थीं, जो कि 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उनके पास जूनियर एनटीआर स्टारर ‘देवरा : पार्ट 1’ और शशांक खेतान की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी पाइपलाइन में है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन भी नजर आने वाले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!