Breaking News :
>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद>>आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल>>देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति>>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज>>बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव>>पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज>>लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादून

दर्दनाक घटना : त्यूनी में घर में आग लगने एवं सिलेण्डर फटने से 4 मासूम बच्चों की हुई मृत्यु, जिलाधिकारी सोनिका ने देर रात घटना स्थल पहुँचकर रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया

जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिए।

जिलाधिकारी देर रात में घटना स्थल पर पहुँची

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल 2023, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने देर रात घटना स्थल मुख्य बाजार त्यूनी में पहुँचकर रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी घटना की सूचना प्राप्त होते ही लगातार दूरभाष के माध्यम से रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेती रहीं। दुर्घटना स्थल पर रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू जारी है।

जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात कर, दुःखद घटना पर सवेदना व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री द्वारा मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपया दिये जाने पर आभार प्रकट किया।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित क्षेत्र में आपदा के उपकेंद्र पर एसडीआरएफ टीम तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि आपदा राहत बचाव आगजनी से सम्बन्धी उपकरण, सम्बन्धित ग्राम प्रधान की निगरानी में रखे जाएं ताकि किसी प्रकार की आपदा घटित होने पर रेस्क्यू टीमों से पहुँचने से पूर्व ही स्थानीय स्तर पर राहत बचाव कार्य संचालित किया जा सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्यूणी में निर्माणधीन 100 बैड के चिकित्सालय का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए अस्पताल संचालित कराया जाए।
जिलाधिकारी ने राजकीय चिकित्सालय त्यूनी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही दवाइयों के स्टॉक की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में उपचार कराने हेतु आए लोगों से भी बात की।

एस.डी.आर.एफ. एवं अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू पुनः प्रारम्भ हो गया है।

जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिए।

जिलाधिकारी सोनिका ने राजकीय चिकित्सालय त्यूनी पहुँचकर घायलों का हालचाल जाना तथा संबंधित चिकित्सकों को घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसीलदार त्यूनी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए

मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी में दो मंजिला आवासीय भवन में आगजनी की घटना पर राहत बचाव कार्यों में स्थानीय लोगों का सम्बन्धित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, की कार्यशैली पर भारी जनआक्रोश के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सम्बन्धित तहसीलदार पर अनुशासनात्मक कार्यवाही तथा नायब तहसीलदार को निलम्बित किये जाने के आदेश दिए हैं तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व को जांच अधिकारी नामित किया गया।

मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी में 6 अप्रैल 2023 को लगभग सांय 04 बजे 02 मंजिला आवसीय भवन में होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 4 बच्चों की मृत्यु हो गई। घटना स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस टीम थाना त्यूनी फायर सर्विस त्यूनी एवं हिमाचल, एस०डी०आर०एफ० टीम, 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्यवाही की गयी तथा स्थानीय ग्रामीणों / निवासियों द्वारा भी राहत बचाव कार्य में सहयोग दिया गया।
मौके पर डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, उप जिला अधिकारी नरेश चंद्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!