Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण>>देहरादून-मसूरी रोड के बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा>>सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम पुष्कर सिंह धामी>>टैक्स चोरी रोकने को AI का सहारा, मुख्य सचिव ने 4-5 महीने में एआई बेस्ड मैकेनिज्म तैयार करने के दिए निर्देश>>हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद, अब तक 2.38 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>देहरादून में बारिश से बड़ा हादसा, करगी ग्रांट में दो दुकानें और एक मकान ढहा, लोगों में दहशत>>‘असुर 3’ की तैयारियां तेज, सितंबर से शुरू हो सकती है शूटिंग; नई एक्ट्रेस की होगी एंट्री>>असम में बाढ़ से हाहाकार,मृतकों का आंकड़ा 100 पहुंचा, कई जिलों में अब भी हालात गंभीर>>शिव घाट पर स्नान के दौरान कांवड़िया बेहोश, SDRF ने River Ambulance से पहुंचाया मेडिकल कैंप>>2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना: खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा’>>उत्तराखंड में देर रात कांपी धरती, उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप>>हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, आज से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक्रम>>14 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>55 साल, 5000 मैच और अनगिनत रिकॉर्ड… जानिए कैसे बदलता गया पुरुष वनडे क्रिकेट का रोमांच>>स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरी- डीएम>>बार-बार फूल रही है सांस तो न करें नजरअंदाज, दिल से लेकर फेफड़ों तक इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>कपकोट में खीर गंगा नदी से 49 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
उत्तराखंड

तरसाली-फाटा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत

रुद्रप्रयाग। तरसाली-फाटा मार्ग पर देर रात एक ट्रक गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, जिला पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या UK01 CA 0826 तरसाली के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना जिला कंट्रोल रूम से मिलने के बाद एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग की टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीआरएफ जवानों ने रोप रेस्क्यू तकनीक का इस्तेमाल करते हुए गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई। ट्रक के पास दो व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की पहचान संजय राणा (45 वर्ष)  मोहन (36 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!