Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादून

नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए यातायात पुलिस शुरू करने जा रही ‘फैलोशिप’ कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2023, सोमवार, देहरादून। विभिन्न कालेज एवं विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे छात्रों के अलावा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए यातायात पुलिस ‘फैलोशिप’ कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। एक महीने के विशेष कार्यक्रम में युवाओं को यातायात से संबंधित बारीकियां सिखाई जाएंगी। उन्हें यातायात प्रबंधन, कैमरे, ड्रोन के बारे में गहनता से जानकारी दी जाएगी।

यातायात पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने बताया कि नौजवानों के लिए फैलोशिप कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। एक महीने के फैलोशिप प्रोग्राम में 10 से 15 नौजवानों का चयन किया जाएगा। उन्हें फील्ड की ट्रेनिंग दी जाएगी। अधिकारियों के साथ अटैच किया जाएगा। इन युवाओं को मार्डन साइंटेफिक टूल, यातायात पुलिस की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले कैमरे, ड्रोन, वाहनों और उपकरण की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यातायात की समस्या के निस्तारण को लेकर उनसे एक रिपोर्ट भी मांगी जाएगी। अंत में उन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जो युवा इंजीनियरिंग या अन्य फील्ड में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह कार्यक्रम काफी लाभकारी साबित होगा।

कार्यक्रम के तहत 13 से 20 मई तक लिए जा रहे हैं आवेदन

  • कार्यक्रम के तहत 13 से 20 मई तक आवेदन लिए जा रहे हैं।
  • 21 से 27 मई तक आवेदन की स्क्रीनिंग होगी और 28 मई से 26 जून तक उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • इसके बाद 27 जून को उन्हें पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
  • चयन कमेटी में पुलिस अधीक्षक यातायात को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कृष्णा मैनन कालेज मुंबई विवि के निदेशक, क्षेत्राधिकारी यातायात, सहायक परिवहन अधिकारी प्रवर्तन और सहायक अभियंता लोनिवि को सदस्य बनाया गया है।

यातायात फैलोशिप कार्यक्रम : प्रक्रिया

  • यातायात फैलोशिप कार्यक्रम के लिए युवाओं की उम्र 18 से 30 के बीच होनी चाहिए।
  • चयनित युवाओं को यातायात नियमों के प्रति प्रशिक्षित किया जाएगा।
  • युवाओं को सीनियर अधिकारी के साथ उनकी फैलोशिप के लिए तैनात किया जाएगा।
  • कमेटी की ओर से साप्ताहिक रिपोर्ट की जाएगी।
  • प्रतिदिन तीन से चार घंटे तिराहों व चौराहों पर यातायात पुलिस के साथ काम करेंगे।
  • कमेटी उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित करेगी।

यातायात फैलोशिप कार्यक्रम : कोर्स

  • यातायात का संचालन
  • सड़क हादसे व कारणों के बारे में जानकारी
  • सीसीटीवी संबंधी प्रशिक्षण
  • ड्रोन का यातायात मैनेजर में उपयोग की जानकारी
  • जागरुकता अभियान

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!