Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

प्रेगनेंसी के पूरे 9 माह की अवस्था का रिकार्ड रखें तथा बीच-बीच में सम्बन्धित युगल को फाॅलो भी करते रहें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 25 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। ‘‘सम्पूर्ण गर्भावस्था की ट्रैकिंग की जाय”, यह निर्देश जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” एवं “महिला शक्ति केन्द्र योजना” के अन्तर्गत गठित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये।
निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रेगनेंसी के पूरे 9 माह की अवस्था का रिकार्ड रखें तथा बीच-बीच में सम्बन्धित युगल को फाॅलो भी करते रहें। उन्होंने सर्वसमाज, माता-पिता और बालक-बालिकाओं को कोविड-19 को देखते हुए ई-माध्यम से (नुक्कड़ नाटक को दर्शाती हुई वीडिया सोशल मीडिया पर) तथा आकर्षक ब्रोशर्स व हस्त-पुस्तिका के माध्यम से जागरूक करने पर जोर देने के निर्देश दिये। उन्होंने काउन्सिलिंग को इक्वलिटी (समानता) के आधार पर अमल में लाने के निर्देश दिये, जिससे बालिकाओं के साथ-साथ बालकों (लड़कों) की भी काउन्सिलिंग हो जाय। लड़कों को भी महिलाओं से सकारात्मक व्यवहार करने और समाज में उनकी सर्वस्वीकार्यता बतायी जाय। साथ ही लड़कों को भी महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानून यथा पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम इत्यादि की जानकारी दी जाय। साथ ही काउन्सिलिंग में विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्यों की भी सहायता ली जाय।
जिलाधिकारी ने पी.ए.सी., नागरिक पुलिस व होमगार्ड की महिला बैरक में भी सेनेटरी नैपकीन मशीन और इन्सूलेटर मशीन बैरक लगाने के क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देश दिये। साथ ही पृथक महिला शौचालयों और उनकी साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में ऐसे प्रमुख कार्यालय यथा मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील परिसर, विकासखण्ड परिसर इत्यादि में धात्री (दूध पिलाने वाली माताओं) महिलाओं को फिडिंग रूम की व्यवस्था की जाय। इसके अतिरिक्त उन्होंने 18 वर्ष से अधिक की ड्राप आउट बालिकाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने, वरिष्ठ नागरिकों और 14 वर्ष से छोटे अनाथ बच्चों को एक-दूसरे के सानिध्य में रखने के लिए होमवर्क करने, महिलाओं के संस्थागत प्रसव को बढ़ाने तथा बच्चों के विभिन्न एजगु्रप का लगातार डाटा अपडेट करते रहने के भी निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा, महाप्रबन्धक उद्योग शिखर सक्सेना, जिला पूर्ति अधिकारी जी.एस. कण्डारी, सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह, प्रवर अधीक्षण डाकघर (भारत सरकार) ए.पी. चमोला सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी/कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!