Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

ग्लेशियर के पिघलने से ट्रैक बाधित, गोमुख से आगे पर्यटकों की आवाजाही पर रोक

उत्तरकाशी: गोमुख के पास से तपोवन-नंदनवन जाने वाला रास्ता ग्लेशियर का कुछ हिस्सा पिघलने के साथ ही बंद हो गया है। पर्वतारोही दल को भी करीब दस मीटर के हिस्से में रस्सी बांधकर आगे बढ़ना पड़ रहा है। इसे देखते हुए गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने तपोवन, नंदनवन आदि स्थानों की सैर करने वाले पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पर्यटक केवल गोमुख तक ही जा पा रहे हैं।

गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रताप सिंह पंवार ने बताया कि तपोवन, नंदनवन व वासुकीताल का रास्ता गोमुख के पास बंद हो गया है। केवल पर्वतारोही दल ही रोप बांधकर अपनी जिम्मेदारी पर आगे जा रहे हैं। लेकिन, सामान्य पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, वैकल्पिक मार्ग तैयार होने तक जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि भोजवासा के पास ट्रॉली का निर्माण किया जा रहा है, जो 15 दिनों में पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद सामान्य पर्यटक भी तपोवन की आवाजाही कर सकेंगे।

विदित हो कि गोमुख के पास खड़ी पहाड़ी से लगे ग्लेशियर के एक हिस्से के सहारे पर्यटक तपोवन, नंदनवन आदि स्थानों को जाते थे। लेकिन, ग्लेशियर का यह हिस्सा पिघल चुका है। ऐस में केवल पर्वतारोही दल ही यहां पर रस्सी बांधकर आगे जा पा रहे हैं।

सामान्य ट्रैकिंग करने वाले पर्यटकों के लिए यह मुश्किल है। इसलिए गंगोत्री नेशनल पार्क ने उनके आगे बढ़ने पर रोक लगाई है। रेंज अधिकारी ने बताया कि भोजवासा के पास नदी में ट्रॉली लगाने के लिए सामान पहुंच चुका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!