Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

पुलिस की सख्ती के बाद रविवार को मसूरी, नैनीताल व लैंसडौन में सीमित संख्या में ही पहुँच पाये पर्यटक

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2021, सोमवार, देहरादून। पुलिस की सख्ती के बाद रविवार को मसूरी, नैनीताल व लैंसडौन में सीमित संख्या में ही पर्यटक पहुंच पाए। बिना होटल बुकिंग, आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट और रजिस्ट्रेशन कराए बिना आने वाले पर्यटकों को बार्डर से ही लौटा दिया गया। उधर, प्रदेश की सीमाओं पर चेकिंग के कारण पूरे दिन जाम जैसी स्थिति बनी रही। जांच में सभी दस्तावेज पाए जाने के बाद 1950 वाहनों को ही मसूरी जाने दिया गया। इनमें 11 चार पहिया और 850 दोपहिया शामिल थे।

देहरादून के एंट्री प्वाइंट आशारोड़ी चेकपोस्ट से 150, कुठालगेट से 2050, किमाड़ी से 770, सहस्रधारा से 550 और गुच्चूपानी से 430 वाहनों को लौटाया गया। इससे मसूरी में भीड़ काफी सीमित रही। हालांकि जाम की स्थिति फिर भी बनी। इससे पर्यटकों के साथ आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

रविवार को नैनीताल में खूब रही चहल-पहल

रविवार को बड़ी संख्या में सैलानी नैनीताल घूमने पहुंचे। हालांकि शहर के एंट्री प्वाइंट रूसी बाइपास व नारायणनगर में जांच के दौरान बिना होटल बुकिंग और कोविड जांच के आए पर्यटकों को शहर में एंट्री नहीं दी गई। रूसी और नारायण नगर क्षेत्र में ही करीब एक हजार से अधिक वाहन पार्क रहे। यहां सैलानियों ने मालरोड पर चहलकदमी के साथ हल्के कोहरे के बीच नौकायन का भी लुत्फ उठाया।

वीकेंड पर उत्तराखंड लौटने वाले पर्यटकों की रही भीड़

वीकेंड पर उत्तराखंड के अलग-अलग पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए आए पर्यटक रविवार शाम से वापस जाने लगे। ऐसे में सीमाओं पर काफी भीड़भाड़ रही। लंबे समय बाद कोविड कफ्र्यू से छूट मिलने के कारण सैलानी शुक्रवार शाम से ही पर्यटक स्थलों पर आने लगे थे। ऐसे में सभी होटल बुक हो गए। शुक्रवार को सभी पर्यटक स्थलों पर काफी भीड़ देखी गई, लेकिन शनिवार को पुलिस की सख्ती के बाद भीड़ में थोड़ी कमी आई।

एसएसपी डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस की सख्ती के बाद पर्यटक स्थलों पर भीड़भाड़ सीमित रही। पिछले सप्ताह के मुकाबले काफी कम वाहन ही पर्यटक स्थलों पर पहुंचे। मसूरी, सहस्रधारा व गुच्चुपानी में गहनता से चेकिंग करवाई गई। ऐसे में वही पर्यटक पहुंच सके, जिनके पास पूरे दस्तावेज थे। सख्ती के बाद काफी संख्या में लोग दस्तावेज लेकर भी आ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!