Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

कुमाऊँ मंडल के भ्रमण में हैं पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, पर्यटन की संभावनाओं का लेंगे जायजा

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने जनपद चंपावत में लिया पूर्णागिरी रोपवे की प्रगति का जायजा

पर्यटन विभाग का उद्देश्य इस क्षेत्र में रिवर राफ्टिंग गतिविधियों का विकास सुनिश्चित करते हुए, स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है : सचिव पर्यटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जून 2022, शुक्रवार, चंपावत। कुमाऊँ क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को मूर्त रुप देने तथा मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति का जायजा लेने सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर द्वारा कुमाऊँ मण्डल का भ्रमण किया जा रहा है। भ्रमण कार्यक्रम के प्रथम दिन उन्होंने जनपद चंपावत में पूर्णागिरी रोपवे की प्रगति का जायजा लिया और स्थानीय जनता को रोजगार से जोड़ने के लिए रिवर राफ्टिंग गतिविधियों के विकास के सम्बंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने नन्धौर वन्यजीव अभयारण्य, हनुमानचट्टी, भैरव मंदिर, टनकपुर साहसिक खेल केन्द्र तथा विवेकानंद आश्रम, श्यामलाताल का भ्रमण एवं निरीक्षण किया और अधिकारियों को विकास कार्यों हेतु प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

जनपद चंपावत में पूर्णागिरी रोपवे

सचिव पर्यटन ने कहा कि पर्यटन विभाग का उद्देश्य इस क्षेत्र में रिवर राफ्टिंग गतिविधियों का विकास सुनिश्चित करते हुए, स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। जनपद से सम्बंधित सभी मुख्यमंत्री घोषणाओं को शीघ्र पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये है। इन घोषणाओं के क्रियान्वयन से रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पूर्णागिरी रोपवे का कार्य पूरा हो जाने के बाद जहाँ एक ओर श्रद्धालुओं का अनुभव और भी रोमांचक हो जाएगा वहीं दूसरी ओर इससे यात्रा और भी सुगम हो जायेगी।

हनुमानचट्टी

हनुमानचट्टी में सचिव पर्यटन द्वारा रोपवे के लोवर टिर्मिनल का स्थलीय निरीक्षण किया गया और अभियंताओं को निर्देश दिये गये कि आई.आई.टी. की टीम के माध्यम से जियोटेक्नीकल सर्वे कराने के उपरान्त ही आगे का कार्य प्रारम्भ किया जाये। कुमाऊँ मण्डल विकास निगम तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों को पर्यटक आवास गृह टनकपुर के उच्चीकरण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। साथ ही टनकपुर में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देश दिये।

नन्धौर वन्यजीव अभयारण्य

नन्धौर वन्यजीव अभयारण्य को ईको-टूरिज्म साईट के रूप में विकसित करने के सम्बंध में जिला पर्यटन विकास अधिकारी तथा वन विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बूम क्षेत्र में उन्होंने राफ्टिंग व्यवसायियों से राफ्टिंग सुविधाओं के विकास के सम्बंध में चर्चा की और सम्बंधित अधिकारियों को सुविधाओं के विकास हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। राफ्टिंग साईट के लिए स्मार्ट सोल्यूशन तैयार करने हेतु जलक्रीड़ा विशेषज्ञ को निर्देश दिये गये ताकि राफ्टिंग गतिविधियों को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा सकें।

बूम क्षेत्र में राफ्टिंग

टनकपुर स्थित साहसिक खेल केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उन्होने जलक्रीड़ा विशेषज्ञ को निर्देशित किया कि सभी साहसिक उपकरणों का ऑडिट किया जाये। साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि साहसिक खेल केन्द्र को उप जिलाधिकारी के निर्देशन में अथवा पी.पी.पी. मोड में संचालित किया जाये, जिससे कि स्थानीय जनता तथा व्यवसायियों को इसका अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। भ्रमण के दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड़, उप जिलाधिकारी हिमाँशु कफल्टिया, पूर्णागिरी रोपवे अभियन्ता ओमकार पाण्डे, वन विभाग के अधिकारी तथा यू.टी.डी.बी. के जलक्रीड़ा विशेषज्ञ आदि उपस्थित रहे।

विवेकानंद आश्रम

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!