Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पर्यटन मंत्री महाराज ने की प्रदेश के सभी होटल, होम स्टे, रिजॉर्ट की सूची तलब

वनन्तरा जैसी पुर्नावृत्ति दोबारा न हो : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 अक्टूबर 2022, शुक्रवार, देहरादून। वनन्तरा जैसी पुर्नावृत्ति दोबारा न हो इसे देखते हुए राज्य में चल रहे सभी होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट की गहनता से जाँच कर उनके पंजीकरण व वहाँ होने वाली गतिविधियों पैनी निगाह रखी जाये।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व, भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे को निर्देशित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितने भी रिजॉर्ट होटल और होमस्टे चल रहे हैं उनमें कितने पंजीकृत हैं और कितने बिना पंजीकरण के चल रहे हैं उनकी सूची तत्काल उपलब्ध करवाई जाए।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सचिव पर्यटन को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में बिना पंजीकरण के अवैधानिक रूप से चल रहे रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे किसकी इजाजत से चल रहे हैं इसकी जाँच की जाए। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आया है नदियों के किनारे बने रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे में आने वाले कुछ अवांछित तत्व नदी के किनारे बैठकर मांस एवं मदिरा का सेवन करते हैं ऐसे लोगों के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने नियम विरूद्ध नदियों के किनारे बनने वाले रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे पर भी पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे को कार्यवाही के लिए कहा है। रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे पर चल रही दबिश की कार्यवाही पर उन्होंने कहा कि पुलिस उन्ही रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे पर दबिश दे रही है, जिनका संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है। पर्यटन मंत्री महाराज ने सचिव पर्यटन से कहा है कि वनन्तरा जैसी पुनरावृति दोबारा न हो इसलिए प्रदेश में चल रहे सभी वैधानिक और अवैधानिक होटल, रिजॉर्ट और होमस्टे की सूची तत्काल तैयार की जाए और उनके पंजीकरण सहित सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!