Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

BSF के जवानों द्वारा आयोजित ‘डेयर डेविल शो’ का पर्यटन मंत्री महाराज ने किया उद्घाटन

BSF के जवानों द्वारा अदम्य साहस एवं शौर्य के साथ मोटरसाइकिल से किया गया हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन

बीएसएफ के सहयोग के बिना साहसिक पर्यटन संभव नहीं : महाराज

शारीरिक रूप से विकलांग प्रथम महिला माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही अमीषा चौहान को भी किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मई 2022, रविवार, देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्यटन गतिविधियों को संचालित करने में पर्यटन विभाग को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का सहयोग हमेशा मिलता रहा है। बिना बीएसएफ के सहयोग के साहसिक पर्यटन संभव नहीं है।

उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, संस्कृति, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबंधन मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को परेड ग्राउंड ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जांबाज़ जवानों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगाँठ पर आयोजित डेयर डेविल शो के शुभारम्भ अवसर पर कही।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों द्वारा आयोजित डेयर डेविल शो में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में पूरे भारत वर्ष मे मनाया जा रहा है। इस महोत्सव की शुरूआत 15 अगस्त 2021 से की गई और 15 अगस्त 2023 तक यह महोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स भी अपने स्तर पर इस महोत्सव को मना रहा है। बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जांबाज मोटर साइकिल टीम ने बीएसएफ इन्स्टीटयूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवास ट्रेनिग देहरादून के मार्गदर्शन में देहरादून की इस पावन धरा पर डेयर डेविल शो का आयोजन कर अपने शोर्य और जाबाजी का अदभुत प्रदर्शन किया गया।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जाबाजों द्वारा मोटरसाइकिल पर किए गए हैरत अंगेज प्रदर्शन एवं बीएसएफ बैण्ड की मधुर ध्वनी सीमा प्रहरियों के अदम्य साहस और शौर्य का जीवित उदाहरण है। प्रदर्शन के दौरान सीमा प्रहरियों का तालमेल एवं अनुशासन काबिले तारिफ रहा जो इनके द्वारा देश की सीमाओं की हिफाजत के दौरान भी कायम है, जिसके कारण देश की सीमायें और हम सुरक्षित हैं। बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स का इतिहास बहुत ही गौरवपूर्ण रहा है चाहे वह अर्न्तराष्ट्रीय सीमा पर हो, देश की अन्तरिक सुरक्षा हों नक्सल विरोधी अभियान में हो एलओसी पर हो या साहिसिक खेलों का क्षेत्र हो हर एक विषम परिस्थिति में बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स देश के लिए अदम्य साहस का प्रदर्शन कर रहा है, जिसके लिए ये सभी धन्यवाद के पात्र हैं। हमें उम्मीद है कि भविष्य में इनके प्रदर्शन में उत्तरोत्तर वृद्धि होती रहेगी।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा मुझे भी इस अवस्मिरणीय कार्यक्रम का साक्षी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसके लिए मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हॅू। देश की अग्रिम पंक्ति पर सेवा प्रदान करने वाले सीमा प्रहरियों के साथ मुझे भी बातचीत करने का मौका मिला इनके द्वारा किया गया हैरतअंगेज प्रदर्शन जीवन का एक यादगार समय रहेगा। उन्होंने आयोजन के लिए बीएसएफ के कमाण्डेट महेश कुमार नेगी उनके कर्मठ अधिकारी एवं कार्मिकों का आभार व्यक्त करने के साथ-साथ उपस्थित लोगों को अपना अमूल्य समय निकालकर सीमा प्रहरियों के इस कार्यक्रम में शामिल होकर इनका हौसला बढाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जहाँ एक और बीएसएफ के बैंड की शानदार प्रस्तुति के लिए सम्मान स्वरूप ₹ 21000 (इक्कीस हजार रूपये) प्रदान किए वहीं दूसरी ओर उन्होंने डेयर डेविल शो में प्रर्दशन करने वाले जवानों के साथ साथ शारीरिक रूप से विकलांग प्रथम महिला माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही अमीषा चौहान को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास, डोइवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, अपर निदेशक पर्यटन विवेक चौहान, एसीओ एडवेंचर कर्नल अश्वनी पुंडीर एवं बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट प्रमोद जोशी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!