Breaking News :
>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
उत्तरकाशीउत्तराखण्डपर्यटन

संतोषजनक जवाब न मिलने पर पर्यटन विभाग ने ट्रैकिंग एजेंसी को पंजीकरण रद्द करने की दी चेतावनी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 03 जून 2023, उत्तरकाशी गंगोत्री गोमुख तपोवन ट्रैकिंग पर प्रशिक्षत गाइड न भेजने के मामले में पर्यटन विभाग ने एक ट्रैकिंग एजेंसी को नोटिस भेजा है। साथ ही तीन दिन के अंतराल में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर ट्रैकिंग एजेंसी का पंजीकरण रद्द करने की चेतावनी पर्यटन विभाग ने दी है।

30 मई 2023 को देहरादून निवासी राहुल चंदेल, मथुरा निवासी देवेश कुमार तोमर व मनमोहन तोमर माउंटेन हाईर्क्स ट्रैकिंग एजेंसी के नेतृत्व में गंगोत्री तपोवन की ट्रैकिंग पर गए। गत बुधवार इन ट्रैकरों ने तपोवन से सेटेलाइट फोन के जरिये प्रशासन को फोन किया तथा हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने की मांग की।

मौसम अनुकूल न होने के कारण तीनों पर्यटकों के रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर नहीं भेजा जा सका। जिसके बाद एसडीआरएफ और गंगोत्री नेशनल पार्क की टीम पर्यटकों के रेस्क्यू के लिए गई। परंतु तीनों पर्यटक सही हालत में मिले। जिन्हें गुरुवार को गंगोत्री पहुंचाया गया।

इस मामले में जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान ने माउंटेन हाईर्क्स ट्रैकिंग एजेंसी को नोटिस जारी किया है। जिसमें पर्यटन अधिकारी ने कहा कि ट्रैकिंग एजेंसी के गाइड व पोर्टर ट्रैकिंग गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित नहीं है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों को उचित सुविधा प्रदान नहीं की गई है। इस मामले में उन्होंने जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर ट्रैकिंग एजेंसी का पंजीकरण रद्द करने की चेतावनी पर्यटन विभाग ने दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!