Breaking News :
>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

पर्यटन व संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा, “जौनसार-बावर में खुलेगा संगीत केंद्र, जल्द होगी भूमि आवंटित”

जागड़ा मेले के सफल आयोजन में जुटी टीम को किया सम्मानित

जौनसार-बावर के सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर में 30-31 अगस्त को आयोजित ‌हुआ था मेला

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2022, बुधवार, देहरादून। पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि जौनसार-बावर संगीत की लोकप्रियता को देखते हुए वहाँ एक संगीत केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए स्थानीय लोगों को जल्दी ही भूमि का आवंटन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने जौनसार-बावर मेले और महासू देवता के मंदिर पर एक फिल्म बनाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया। कैबिनेट मंत्री महाराज ने बुधवार को जौनसार-बावर के सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर हनोल में जागड़ा मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, मंदिर समिति समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। मेले का आयोजन गत 30-31 अगस्त को किया गया था।

यहाँ गढ़ी कैंट स्थित आईएचएम संस्थान के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि जागड़ा मेले में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचे। मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पुलिस समेत स्वयंसेवकों ने बेहतर व्यवस्थायें बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन प्रयासों के चलते श्रद्धालुओं को देवदर्शन करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अच्छा काम करना अपने में एक सम्मान है। लेकिन इस तरह के सम्मान समारोह आयोजकों को प्रोत्साहित करने का काम करते हैं। उन्होंने आस्था चैनल का विशेष धन्यवाद करते हुए बताया कि चैनल व अन्य ऑनलाइन माध्यम से 170 देशों के करीब 05 करोड़ लोगों ने मेले के लाइव दर्शन किए। जबकि करीब 15 लाख लोगों ने मंदिर के संबंध में गूगल में सर्च किया।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि जौनसार-बावर का संगीत बेहद लोकप्रिय है और यहां कलाकारों की संख्या भी अधिक है। इसलिए यहाँ संगीत केंद्र खोला जाना आवश्यक है। महासू देवता मंदिर, हनोल पर फिल्म बनाने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं व पर्यटकों को जौनसार-बावर की प्रमाणित जानकारी मिल सकेगी। वहीं इस मौके पर लोक गायक करिश्मा शाह, स्वाति रोहिल्ला ने मनभावक गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर, मंदिर समिति के अध्यक्ष व उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल, विकासनगर, चकराता के तहसीलदार चमन सिंह, नायब तहसीलदार व मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जे.एस. नेगी आदि मौजूद रहे।

समारोह में इन विभूतियों को किया गया सम्मानित :

➲ एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर
➲ उपजिलाधिकारी व मंदिर समिति के अध्यक्ष सौरभ असवाल
➲ विकासनगर व चकराता के क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी
➲ चकराता, कालसी व त्यूनी के तहसीलदार चमन सिंह
➲ नायब तहसीलदार व मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जे.एस. नेगी
➲ राजस्व उप निरीक्षक सुरेश चन्द जिनाटा
➲ राजस्व उप निरीक्षक श्याम सिंह तोमर
➲ राजस्व उप निरीक्षक अनिल सिंह चौहान
➲ लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता सुरेन्द्र सिंह नेगी
➲ अपर सहायक अभियन्ता सम्पूर्णा नन्द सेमवाल
➲ अपर सहायक अभियन्ता चन्दन सिंह पंवार
➲ विद्युत विभाग के सहायक अभियन्ता अशोक कुमार
➲ जूनियर इंजीनियर राज किशोर
➲ पी.एम.जी.एस.वाई. के जे.ई. उमेश शर्मा
➲ त्यूनी के क्षेत्राधिकारी हरिश्चन्द्र चौहान
➲ पी.आर.डी. हरेन्द्र रावत
➲ त्यूनी के थाना प्रभारी आशीष रवियान
➲ पंडित शिवराम महाविद्यालय त्यूनी की प्राचार्य डॉ० अंजना श्रीवास्तव
➲ राकेश राणा
➲ राजा थरोच
➲ मंदिर समिति के संरक्षक दीवान सिंह राणा
➲ जयपाल सिंह
➲ पुजारी हरिश्चन्द्र नौटियाल
➲ राजेन्द्र नौटियाल
➲ शान्ति राम डोभाल

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!