Breaking News :
>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जनपद देहरादून में आज 97 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गये

[highlight]”बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, अनिवार्यतः मास्क लगायें, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करें” [/highlight]: जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 8 नवम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। आगामी सप्ताह में त्यौहारों के दृष्टिगत बाजारों, माल्स, सार्वजनिक परिवहन के वहनों एवं सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने नगर मजिस्ट्रेट एवं समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित बाजारों में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु अपनाये जाने वाले उपायों एवं मानकों का पालन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए व्यापारियों से संवाद कर सहयोग प्राप्त करें ताकि उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में आने वाले ग्राहकों को भी मास्क का उपयोग करवाने एवं सामाजिक दूरी के मानकों का पालन कराने हेतु प्रेरित करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम चलायें तथा सार्वजनिक स्थानों एवं बाजारों में संक्रमण के लक्षण एवं उससे बचाव से सम्बन्धित प्रचार सामग्री स्थापित करें। जिलाधिकारी ने जनमानस से से अपेक्षा करते हुए कहा कि बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, अनिवार्यतः मास्क लगायें, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करें।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 97 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 18065 हो गयी है, जिनमें कुल 16492 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 797 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 1650 सैम्पल भेजे गये। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 199 आईसीयू बैड रिक्त हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!