Breaking News :
>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जनपद देहरादून में आज 164 व्यक्तियों की कोविड-19 संक्रमण जाँच रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, १ दिसम्बर २०२०, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए प्रभावी सर्विलांस एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु समय-समय पर जारी एस.ओ.पी. में वर्णित प्राविधानों का अनिवार्यतः पालन करवाया जाए तथा मानकों का पालन न करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए।
जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर्यटन स्थलों, पार्कों एवं अन्य प्रमुख स्थानों में साफ-सफाई के साथ ही कीटनाशक दवा, फाॅगिंग सोडियम हाइपोक्लोराइट आदि दवाओं का नियमित छिड़काव करायें। उन्होंने जनपद में अवस्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, होटल व्यवसायियों, अन्य लघु व्यवसायियों से अपील की है कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु केन्द्र एवं राज्य सकार के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए संक्रमण की रोकथाम में प्रशासन को सहयोग करें।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 164 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 21537 हो गयी है, जिनमें कुल 19235 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1361 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 3856 सैम्पल भेजे गये।

आज जनपद के आशारोड़ी चैक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले 507 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए जिनमें 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई, जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर 47 आरटीपीसीआर तथा 41 एंटीजन टैस्ट किए गए, जिनमें 1 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। इसी प्रकार कुल्हाल चेक पोस्ट पर 167 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए जिनमें 2 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई, रेलवे स्टेशन पर 180 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जिनमें 6 व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई तथा आईएसबीटी पर 12 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जिनमें सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई।
जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 71 व्यक्तियों के चालान किए गए।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!