Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जनपद देहरादून में आज 133 व्यक्तियों की कोविड-19 रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2020, सोमवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु जनपद में प्रभावी सर्विलांस के साथ ही निरन्तर जागरूकता कार्यक्रम सम्पादित किए जाने के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने सर्विलांस कार्य में तेजी लाते हुए इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन व्यक्तियों के कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत सैम्पल प्राप्त किए जा रहे हैं और उनकी स्वास्थ्य की स्थिति एवं आवागमन की गतिविधि की भी निगरानी की जाए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न स्टेक होल्डर्स, होटल, रेस्टोरेंट संचालकों, व्यापारियों के साथ निरन्तर सवांद बनाये रखते हुए उनके यहाँ कार्यरत कार्मिकों के साथ ही आने वाले आगन्तुकों को मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का पालन करवाने हेतु व्यापारियों का सहयोग प्राप्त किया जाए। उन्होंने अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की जनपद की सीमाओं पर अवस्थित चैक पोस्ट में बनाए गए सैम्पल प्वांईट पर थर्मल स्क्रीनिंग एवं एन्टीजन टेस्ट के साथ ही सभी का पूर्ण पता, यात्रा विवरण के साथ ही स्पष्ट मोबाईल नम्बर अंकित करने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित को ट्रेस किया जा सके।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 133 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 20234 हो गयी है, जिनमें कुल 18045 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1333 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 2696 सैम्पल भेजे गये।

कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 169 आईसीयू बैड रिक्त हैं। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 114 व्यक्तियों के चालान किये गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!